वैसे तो शाहरुख खान की कोई भी फिल्म रिलीज होती है तो उम्मीदें आसमां पर होती हैं। इस शुक्रवार को रिलीज होने जा रही 'जीरो' भी अपवाद नहीं है। बालीवुड के सबसे बड़े सितारों में शुमार शाहरुख खान की ये फिल्म ऐसे वक्त आ रही है, जबकि उनके करिअर का ग्राफ बहुत अच्छा नहीं चल रहा है। 'रईस' और 'हैरी मेट सेजल' जैसी फिल्मों ने बाक्स ऑफिस पर उम्मीदों के अनुरूप कारोबार नहीं किया ।
विज्ञापन
2 of 6
शाहरुख खान की जीरो पर सिख समुदाय ने विरोध जताया
कारोबारी आंकड़ों के नजरिए से देखा जाए तो 'चेन्नई एक्सप्रेस' के बाद रिलीज हुई शाहरुख खान की फिल्मों में से किसी को वैसी सफलता नहीं मिली, जैसी उनके स्तर के सुपर सितारे से उम्मीद की जाती है। 'जीरो' की बात करें तो ऐसे तमाम कारण हैं, जो इस फिल्म को स्पेशल बनाती हैं। शाहरुख खान के साथ पहली बार आनंद एल राय ने फिल्म बनाई है, जो 'तनु वेड्स मनु' सीरीज और 'रांझणा' जैसी फिल्मों से अपनी पोजीशन बना चुके हैं।
विज्ञापन
3 of 6
फिल्म जीरो का गाना
शाहरुख खान जैसे सुपर सितारे के साथ पहली बार फिल्म बनाने वाले आनंद एल राय का भी बहुत कुछ दांव पर लगा हुआ है। फिल्म की दोनों हीरोइनों- अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ के साथ शाहरुख खान ने इससे पहले यश चोपड़ा की अंतिम निर्देशित फिल्म 'जब तक है जान' में काम किया है। फिल्म के ट्रेलर और प्रोमोज से इतना साफ है कि 'जब तक है जान' से 'जीरो' की तुलना नहीं होगी, क्योंकि 'जीरो' के किरदार बहुत ज्यादा डिफरेंट हैं।
4 of 6
zero
- फोटो : instagram
किरदारों की बात की जाए, तो शाहरुख खान पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ के रहने वाले बउआ सिंह के किरदार में हैं, जो कद में छोटा है, लेकिन उसकी महत्वाकांक्षाएं बहुत ऊंची हैं। बउआ दुनिया की सबसे सुंदर महिला से शादी करने के सपने देखता है। ये सपने उसे आफिया तक ले जाते हैं, जो शारीरिक रूप से कमजोर है लेकिन उसके हौसले बहुत बड़े हैं। वो किसी भी मामले में खुद को किसी और लड़की से कम नहीं मानती। फिल्म का बजट 175 करोड़ के आसपास है।
विज्ञापन
5 of 6
Zero
- फोटो : social media
फिल्म में वीएफएक्स का काफी काम है, जिस वजह से फिल्म का बजट बढ़ा है। माना जा रहा है कि फिल्म का एक चौथाई से ज्यादा बजट वीएफएक्स पर खर्च किया गया है। शाहरुख खान की फिल्म है, तो लागत वसूल करने में तो परेशानी नहीं आएगी। जहां तक बॉक्स आफिस की बात है, तो फिल्म को लगभग 4200 सिनेमाघरों में रिलीज किया जा रहा है।
'जीरो' के कारोबार को लेकर ट्रेड पंडितों का अनुमान है कि रिलीज के पहले दिन 30 से 32 करोड़ का कारोबार करेगी और पहले वीकेंड में फिल्म का कारोबार 120 से 130 करोड़ के आसपास हो सकता है। पहले सप्ताह में फिल्म 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है। कारोबार के लिहाज से ये बात भी ध्यान में रखनी होगी कि 'जीरो' के पास बिजनेस के लिए सिर्फ एक ही सप्ताह का वक्त है क्योंकि अगले हफ्ते रोहित शेट्टी की 'सिंबा' रिलीज होने जा रही है।