फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2 साल के हुए तैमूर, मौसी करिश्मा ने इंटरनेट पर शेयर किया प्यारा सा मैसेज

Thu, 20 Dec 2018 02:37 PM IST
श्रद्धा चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
taimur
करीना कपूर और सैफ अली खान का लाड़ले बेटे तैमूर आज दो साल के हो गए हैं। वहीं करीना कपूर और सैफ अली खान तैमूर का जन्मदिन इन दिनों दक्षिण अफ्रिका में मना रहे हैं। वहीं तैमूर को मौसी करिश्मा कपूर ने अनोखे अंदाज में तैमूर के विश किया है।
 
विज्ञापन

2 of 5
करीना कपूर
करिश्मा ने अपने बच्चों समायरा और कियान के साथ तैमूर की लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ ही करिश्मा ने एक प्यारा सा मैसेज भी तैमूर के लिए लिखा है। उन्होंने लिखा है कि तैमूर आप हम सबकी जान हैं, हम सभी आपको बहुत प्यार करते हैं। आपको दूसरे जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई।
 
विज्ञापन

3 of 5
करीना कपूर
बता दें कि तैमूर के बर्थडे पर उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। लोग उन्हें अलग – अलग तरह से विश कर रहे हैं। छोटे नवाब की फैन फॉलोइंग किसी भी बड़े स्टार से कम नही है। इस बीच तैमूर की कुछ तस्वीरें एक बार फिर से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिनमें वो अपने पापा और मम्मी के साथ बड़े ही क्यूट अंदाज़ में नज़र आ रहे हैं।
 

4 of 5
taimur
हाल ही में याहू ने सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहने वाले भारतीय पर्सनैलिटी की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में 2 साल के तैमूर का नाम भी शामिल किया गया था। खास बात ये थी कि पॉपुलर सेलेब्रिटी की इस लिस्ट में तैमूर के पैरेंट्स करीना और सैफ को भी जगह नहीं मिल पाई थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
taimur
तैमूर ने इस लिस्ट में शामिल होकर पीएम मोदी को कड़ी टक्कर दी थी। इस लिस्ट में पीएम मोदी का नाम पहले नंबर पर है। वहीं तैमूर को इस लिस्ट में 10वां स्थान मिला था। खबर के अनुसार, तैमूर की एक तस्वीर 1500 रुपए में बिकती है।
 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें