देशभर में कोरोना की मार झेल रहे लोगों की मदद के लिए बॉलीवुड के कई सितारे आगे आए हैं। इस जंग में शाहरुख खान का नाम भी जुड गया है। शाहरुख ने ट्विटर पर एक पोस्ट कर मदद करने की पूरी लिस्ट शेयर की है। शाहरुख ने बताया कि उन्होंने पीएम केयर्स फंड और महाराष्ट्र मुख्यमंत्री राहत कोष में आर्थिक मदद दी है। इसके अलावा पर्सनल प्रोटेक्टिव किट, एक महीने तक मुंबई के 5,500 परिवारों को खाना और जरूरत का सामान, साथ ही मजूदरों को खाना मुहैया करवाने का एलान किया है। साथ ही शाहरुख ने कहा कि वो कोरोना वायरस के खिलाफ जागरूकता फैलाने में भी मदद करेंगे। फैंस उनकी ये दरियादिली देखकर काफी खुश हैं और ट्विटर पर उनके नाम से ट्रेंड चला रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 5
शाहरुख खान
- फोटो : सोशल मीडिया
एक यूजर ने लिखा- 'जरूरत के समय जो काम आए उसे ही तो बादशाह कहते हैं। धन्यवाद बादशाह।'
विज्ञापन
3 of 5
शाहरुख खान
- फोटो : सोशल मीडिया
एक यूजर ने लिखा- 'एक ही तो दिल है SRK, कितनी बार जीतोगे।'
4 of 5
Shah Rukh Khan
- फोटो : Social Media
एक अन्य ने कहा- 'आप कुछ भी कहो पर शाहरुख खान के लिए आज इज्जत और बढ़ गई। देश के लिए सोचने वाला एक इंसान।'
शाहरुख के एक फैन ने लिखा- 'सर, आप सभी के लिए प्रेरण हैं। असल मायने में सुपरस्टार, इस धरती पर आपके जैसा कोई नहीं है। आपके लिए वाकई सम्मान। आप किंग हैं।'