बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान अपनी अपकमिंग फिल्म 'किंग' को लेकर चर्चा में हैं। इस बीच उन्होंने अपने बारे में एक खुलासा किया है। उन्होंने बताया है कि वह लंबे समय तक कश्मीर क्यों नहीं गए थे।
रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का एक पुराना वीडियो क्लिप फिर से वायरल हो रहा है। इसमें सुपरस्टार अपने परिवार की जड़ों के बारे में बात करते हुए दिख रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 5
शाहरुख खान
- फोटो : X
शाहरुख खान ने सुनाई भावुक कहानी
शाहरुख खान शो के होस्ट अमिताभ बच्चन से लंबे समय तक कश्मीर ना जाने की वजह बताते हुए कहा, 'यह बहुत भावुक कहानी है, अमित जी। मेरे पिता की मां कश्मीरी थीं। मेरे पिता ने मुझसे कहा था कि जिंदगी में तीन जगहें जरूर देखना, चाहे मैं रहूं या न रहूं। उन्होंने कहा था कि इस्तांबुल, इटली-रोम और कश्मीर देखना। बाकी दो जगहें मेरे बिना देखना पर कश्मीर मेरे बिना मत देखना। फिर उनका बहुत जल्दी निधन हो गया और मैं दुनिया भर में घूमा लेकिन कभी कश्मीर नहीं गया।'
किसके साथ कश्मीर गए शाहरुख?
शाहरुख खान ने आगे कहा, 'मुझे कई मौके मिले, कई दोस्तों ने बुलाया और मेरा परिवार भी छुट्टियों पर गया। मगर मैं कभी कश्मीर नहीं गया क्योंकि मेरे पिता ने कहा था, 'मेरे बिना कश्मीर मत जाना, मैं तुम्हें दिखाऊंगा'। फिर अचानक ऐसा हुआ कि यश चोपड़ा ने मुझसे कहा, 'हम कश्मीर में शूटिंग करेंगे'। मैं वहां जाने से इंकार कर देता। किसी राजनीतिक, भौगोलिक या किसी और वजह से नहीं, बल्कि इसलिए क्योंकि एक भावना जुड़ी थी कि मैं कश्मीर अपने पिता के साथ देखूंगा। मगर मुझे लगा कि ऐसा नहीं हो पाएगा। इसलिए सबसे अच्छा यही होगा कि यश जी के साथ कश्मीर जाऊं।'
4 of 5
जब तक है जान
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
शाहरुख ने यश को पिता समान माना
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहरुख खान ने यश चोपड़ा को अपने पिता जैसा माना और साल 2012 में फिल्म 'जब तक है जान' की शूटिंग के लिए पहली बार कश्मीर का सफर किया।
यश चोपड़ा ने फिल्म 'जब तक है जान' के निर्देशन के बाद फिल्मों से संन्यास लेने का फैसला किया था। हालांकि, 2012 में इस महान फिल्म निर्माता का निधन हो गया और यह शाहरुख के साथ उनका आखिरी काम साबित हुआ।