फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहरुख खान के साथ हुआ भयानक हादसा, शूटिंग के दौरान गिरी सेट की छत

Wed, 31 May 2017 03:22 PM IST
amarujala.com- Presented by :भावना शर्मा
विज्ञापन
1 of 5
शाहरुख खान
शाहरुख खान इन दिनों फिल्म मेकर आनंद एल राय की फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म के सेट पर शाहरुख के साथ एक बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में शाहरुख को काफी चोट आई है। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। इस हादसे में शाहरुख की जान बाल-बाल बची है।
विज्ञापन

शाहरुख खान के साथ हुआ भयानक हादसा, शूटिंग के दौरान गिरी सेट की छत

2 of 5
शाहरुख खान
मुंबई मिरर में छपी खबर के मुताबिक, शूटिंग फिल्म सिटी में चल रही थी। तभी अचानक छत का एक बड़ा हिस्सा गिर गया। वहीं पर शाहरुख और बाकी क्रू मेंबर खड़े थे। इसमें शाहरुख और दो घायरल क्रू मेंबर को तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया।
विज्ञापन

शाहरुख खान के साथ हुआ भयानक हादसा, शूटिंग के दौरान गिरी सेट की छत

3 of 5
शाहरुख खान
फिलहाल सभी को डिसचार्ज कर दिया गया है। फिल्म की शूटिंग दो दिन के लिए रोक दी गई है। शाहरुख खान के साथ ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। 1993 में फिल्म 'डर' के दौरान उनकी एड़ी में चोट लग गई थी। इसके बाद एक बड़ा हादसा चेन्नई एक्सप्रेस के सेट पर भी हुआ था।

शाहरुख खान के साथ हुआ भयानक हादसा, शूटिंग के दौरान गिरी सेट की छत

4 of 5
शाहरुख खान
इस दौरान शाहरुख को घुटने और कंधे पर चोट आई थी। जिसकी शाहरुख को सर्जरी करवानी पड़ी थी। फिल्म 'रा वन' के दौरान भी शाहरुख की सेहत खराब हो गई थी। शाहरुख के घुटनों का इलाज तो अभी चल रहा है। शक्र है कि इस बार शाहरुख को ज्यादा चोट नहीं आई लेकिन हादसा काफी बड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाहरुख खान के साथ हुआ भयानक हादसा, शूटिंग के दौरान गिरी सेट की छत

5 of 5
शाहरुख खान
बता दें कि इस फिल्म का नाम अभी फाइनल नहीं हुआ है। फिल्म में शाहरुख के साथ अनुष्का शर्मा और कैटरीन कैफ नजर आएंगी। फिल्‍म अगले साल रिलीज होने की उम्मीद की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें