फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणपति की मूर्ति के आगे हाथ जोड़े दिखे अबराम, शाहरुख बोले-'पूजा हो गई, विसर्जन भी हो गया'

Fri, 13 Sep 2019 12:11 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
shah rukh khan - फोटो : social media
गणेश चतुर्थी का त्योहार 10 दिन तक चला । बॉलीवुड के कई सेलेब्रिटीज ने अपने घर पर गणपति की स्थापना की थी । इसमें शाहरुख खान का नाम भी शामिल है । शाहरुख ने अनंत चतुर्दशी के दिन गणेश विसर्जन किया । शाहरुख ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर गणपति की तस्वीरें शेयर की हैं ।
विज्ञापन

2 of 5
shah rukh khan - फोटो : social media
इन तस्वीरों में गणपति की मूर्ति के अलावा अबराम खान पूजा करते हुए नजर आए । तस्वीरों के साथ शाहरुख ने कैप्शन में लिखा, 'पूजा हो गई, विसर्जन भी हो गया । गणपति बप्पा मोरया । दुनिया के सभी घर और परिवारों में खुशियां बनी रहें।' बता दें कि शाहरुख हर साल अपने घर पर गणपति की स्थापना करते हैं । 
विज्ञापन

3 of 5
taimur ali khan - फोटो : social media
शाहरुख के अलावा करीना कपूर की बुआ रीमा जैन ने भी उत्सव के आखिरी दिन गणेश विसर्जन किया । इस दौरान रीमा जैन का पूरा परिवार साथ दिखा । बीते दिनों करीना- करिश्मा की तैमूर संग तस्वीर वायरल हुई थी । करीना और करिश्मा बच्चों के साथ अपनी बुआ के घर पर गणपति का आशीर्वाद लेने पहुंची थीं । 

 

4 of 5
adar and armaan jain - फोटो : social media
एक वीडियो में तैमूर गणपति बप्पा मोरया बोलते भी नजर आए थे । गुरुवार को रीमा जैन ने पूरे परिवार के साथ गणपति का विसर्जन किया । विसर्जन में रीमा जैन के भाई राजीव कपूर भी दिखे । रीमा जैन के दोनों बेटे आदर जैन और अरमान जैन इस मौके पर ढोल बजाकर झूमते नजर आए । 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कपूर परिवार के साथ तैमूर अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
गणपति विसर्जन के मौके पर रीमा जैन भावुक नजर आईं । उन्हें भाई राजीव कपूर ने संभाला । विसर्जन के दिन कपूर परिवार के दूसरे सदस्य नजर नहीं आए । बता दें कि इससे पहले शिल्पा शेट्टी, अर्पिता खान, नील नितिन मुकेश, विवेक ओबेरॉय और श्रद्धा कपूर भी गणपति विसर्जन करते नजर आए थे ।

भारत लौटने के बाद सबसे पहले इस एक्टर के घर पहुंचे ऋषि कपूर, देखते ही सबने लगा लिया गले
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें