फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुहाना खान ने साझा की अपनी नई तस्वीर, पोस्ट में लिखा- 'इससे नफरत करना शुरू कर दें'

Thu, 15 Oct 2020 09:46 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुहाना खान - फोटो : instagram: suhanakhan2
बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख की तरह उनकी बेटी सुहाना खान भी सुर्खियों में बनी रहती हैं। सुहाना खान बॉलीवुड के उन स्टारकिड्स में से एक हैं जो अपने ग्लैमरस अंदाज के लिए जानी जाती हैं। वह सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिया रहती हैं। सुहाना खान एक बार फिर से अपनी ग्लैमरस तस्वीर की वजह से चर्चा में हैं।
विज्ञापन

2 of 5
सुहाना खान - फोटो : Instagram: @suhanakhan2
सुहाना खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में वह ग्रीन एंड व्हाइट कलर की ड्रेस में बैठी हुई दिखाई दे रही हैं। इस तस्वीर के साथ सुहाना खान ने बेहद खास पोस्ट भी लिखा है। उन्होंने अपनी तस्वीर के पोस्ट में लिखा, 'इससे पहले कि मैं इसे लंबे समय से घूरना शुरू कर दूं, इससे नफरत करना शुरू कर दें।' 
 
विज्ञापन

3 of 5
सुहाना खान - फोटो : instagram: suhanakhan2
सोशल मीडिया पर सुहाना खान का यह पोस्ट और तस्वीर तेजी से वायरल हो रही हैं। उनके चाहने वाले और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स उनके इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आपको बता दें कि सुहाना भले ही अभी बॉलीवुड से दूर हैं लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग की संख्या काफी है। शाहरुख खान की बेटी होने के अलावा सुहाना खान अपने स्टाइल और ड्रेसिंग सेंस को लेकर सुर्खियों में रहती हैं।

4 of 5
सुहाना खान - फोटो : instagram: suhanakhan2
इससे पहले सुहाना रंगभेद पर पोस्ट कर सुर्खियों में आ गईं थीं। सुहाना ने कुछ तस्वीरों को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा था, 'इस समय कई चीजें चल रही हैं और यह ऐसा मुद्दा है, जिसको ठीक करना बहुत जरूरी है। यह सिर्फ मेरे बारे में नहीं है, यह उन सब लड़के और लड़कियों के बारे में हैं, जो बिना किसी बात के हीन भावना से ग्रस्त होते हुए बड़े हुए हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुहाना खान - फोटो : instagram: suhanakhan2
दरअसल, सुहाना की ओर से साझा किए गए कमेंट्स में यूजर्स उनके लिए रंगभेदी टिप्पणी की। सुहाना ने इन कमेंट्स के स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए हिंदी में लिखे गए कमेंट्स को इंग्लिश में ट्रांसलेट करके भी लोगों को बताया है। उन्होंने कहा- जब मैं 12 साल की थी, तो मुझे युवाओं द्वारा कहा गया कि मैं अपनी स्किन टोन की वजह से बदसूरत हूं।' उनके इन कमेंट्स की काफी चर्चा हुई थी। 

पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत की जांच को लेकर सीबीआई ने दी प्रतिक्रिया, मीडिया रिपोर्ट्स पर कही ये बात
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें