फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहरुख खान की बेटी सुहाना का दिखा ग्लैमरस अंदाज, खुद को बताया 'आइसलैंड गर्ल'

Sun, 06 Sep 2020 09:28 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुहाना खान - फोटो : instagram/suhanakhan2
बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। सुहाना भले ही अभी बॉलीवुड से दूर हैं लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग की संख्या काफी है। इस बार सुहाना ने अपना एक बुमरैंग वीडियो साझा किया है जिसमें उनका ग्लैमरस अंदाज देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
सुहाना खान - फोटो : instagram/suhanakhan2
सुहाना ने इस दौरान ब्लैक रंग का ऑफ शोल्डर गाउन पहना है। वो पत्थरों पर बैठी हुई हैं और पोज दे रही हैं। वहीं एक अन्य तस्वीर में सुहाना सेल्फी लेती दिख रही हैं। सुहाना के इस पोस्ट को प्रशंसक काफी पसंद कर रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
सुहाना खान - फोटो : instagram/suhanakhan2
इससे पहले सुहाना खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक साथ तीन तस्वीरें साझा की थीं। इन तस्वीरों में उनका दिलकश अंदाज नजर आया। पहली तस्वीर में सुहाना अपने हाथ में पकड़ी किताब पढ़ती हुई नजर आ रही हैं। इस किताब पर अमेरिकी अभिनेता James Dean की तस्वीर छपी है।

4 of 5
सुहाना खान - फोटो : instagram/suhanakhan2
अपनी दूसरी तस्वीर में सुहाना सामने की तरफ देख रही हैं। उन्होंने ब्लैक कलर का टॉप पहना हुआ है। खुले बालों में सुहाना कहर ढा रही हैं। हाथों में उनकी ज्वैलरी, लुक में चार चांद लगा रही है। सुहाना का ये नया अवतार फैंस को खूब भा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुहाना खान - फोटो : instagram/suhanakhan2
तीसरी तस्वीर सुहाना का क्लोजअप है। सुहाना की बेस्ट फ्रेंड और अभिनेत्री अनन्या पांडे ने इस पर कमेंट करते हुए तारीफ की थी। सुहाना  के बॉलीवुड डेब्यू की बात करें तो अभी तक ये तय नहीं है कि वो फिल्मों में कदम कब रखेंगी। हालांकि उससे पहले वो कई मैगजीन के कवर पेज पर आ चुकी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें