फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने साझा की मिरर सेल्फी, ब्लैक क्रॉप टॉप में दिख रहीं बेहद स्टाइलिश

Sun, 22 Nov 2020 01:25 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुहाना खान - फोटो : instagram/suhanakhan2
शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान डेब्यू करने से पहले ही किसी स्टार से कम नहीं हैं। वह जहां जाती हैं चर्चा में रहती हैं। यही नहीं सुहाना का सोशल मीडिया पोस्ट भी अक्सर वायरल होता है। अब उन्होंने अपनी एक मिरर सेल्फी साझा की है।
विज्ञापन

2 of 5
सुहाना खान - फोटो : instagram: suhanakhan2
सुहाना आए दिन अपने स्टनिंग अवतार से फैंस को भी हैरान कर देती हैं। तस्वीरों में उनकी अदाएं देखते ही बनती है। तस्वीर को सुहाना ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर साझा की है जिसमें उन्होंने ब्लैक एंड व्हाइट कलर का क्रॉप टॉप पहना हुआ है। इस सेल्फी में सुहाना अपने कर्व्स फ्लॉन्ट कर रही हैं।
विज्ञापन

3 of 5
सुहाना खान - फोटो : instagram: suhanakhan2
शाहरुख खान भले ही सोशल मीडिया पर उतने सक्रिय नहीं हैं लेकिन सुहाना अक्सर अपनी तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। उनके फॉलोवर्स की संख्या अभी से लाखों में है। सुहाना अपने स्टाइल के लिए भी जानी जाती हैं। उनका हर स्टाइल फैंस को पसंद आता है।

4 of 5
सुहाना खान - फोटो : instagram: suhanakhan2
बता दें कि सुहाना हाल ही में दुबई से लौटी हैं। जहां उनका पूरा परिवार इंडियन प्रीमियर लीग को एंजॉय कर रहा था। शाहरुख खान ने इस बार अपना जन्मदिन दुबई में ही सेलिब्रेट किया। उनके जन्मदिन की कई तस्वीरें सामने आई थीं जिनमें सुहाना खान, आर्यन खान और अबराम भी नजर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुहाना खान - फोटो : Instagram-@suhanakhan2
सुहाना खान हाल ही में उस वक्त चर्चा में आई थीं जब उन्होंने अपनी एक तस्वीर पोस्ट कर रंगभेद का मुद्दा उठाया था। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी फोटो के साथ कुछ कमेंट्स के स्क्रीनशॉट साझा किए, जिसमें उन्हें काली और बदसूरत कहा गया। कैप्शन में लिखा था, 'इस समय कई चीजें चल रही हैं और यह ऐसा मुद्दा है, जिसको ठीक करना बहुत जरूरी है। यह सिर्फ मेरे बारे में नहीं है, यह उन सब लड़के और लड़कियों के बारे में हैं, जो बिना किसी बात के हीन भावना से ग्रस्त होते हुए बड़े हुए हैं। जब मैं 12 साल की थी, तब मुझे मेरी स्किन टोन की वजह से पूरी तरह वयस्क हो चुके पुरुषों और महिलाओं द्वारा बदसूरत कहा गया था।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें