फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका में भी जलवा बिखेरेंगे शाहरुख खान के नाइट राइडर्स, इस टूर्नामेंट के लिए खरीदी एक और फ्रेंचाइजी

Tue, 01 Dec 2020 11:54 AM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 6
shah rukh khan - फोटो : instagram/iamsrk
अभिनेता शाहरुख खान ने जितना नाम फिल्मों में कमाया है शायद उतना ही नाम वह क्रिकेट जैसे लोकप्रिय खेल में भी स्थापित करना चाहते हैं। देश में इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के मालिक शाहरुख अब अपनी इस नाइट राइडर्स फ्रेंचाइजी को और आगे ले जाने वाले हैं जिसके लिए उन्होंने पूरा इंतजाम कर लिया है। अमेरिकी क्रिकेट बोर्ड आईपीएल की तर्ज पर एक प्रीमियर लीग शुरू करने की फिराक में है जिसमें एक टीम शाहरुख खान की भी होगी।
विज्ञापन

2 of 6
शाहरुख खान - फोटो : instagram/iamsrk
अमेरिका जैसे बड़े देश में क्रिकेट का इतना खुमार नहीं है जितना कि भारत में है। जब शाहरुख जैसा बड़ा सुपरस्टार अमेरिका की किसी क्रिकेट फ्रेंचाइजी को खरीदता है तो देश में क्रिकेट के प्रशंसकों की आवाज अमेरिका तक गूंजेगी। यही कारण है कि अमेरिकी क्रिकेट बोर्ड एक प्रीमियर लीग शुरू करेगा जिसमें अमेरिका के मशहूर राज्यों की छह टीमें हिस्सा लेंगी। इन टीमों में न्यूयॉर्क, सैन फ्रांसिस्को, वॉशिंगटन डीसी, शिकागो, डलास और लॉस एंजेलिस शामिल होंगी। 
विज्ञापन

3 of 6
शाहरुख खान - फोटो : वीरल भयानी
बताया जा रहा है कि शाहरुख खान ने लॉस एंजेलिस की फ्रेंचाइजी को खरीदा है जिसका उन्होंने नाम दिया है एलए नाइट राइडर्स। यह नाम उनकी इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने वाली टीम कोलकाता नाइट राइडर्स से प्रेरित है। इसके अलावा शाहरुख कैरेबियन प्रीमियर लीग में भी एक फ्रेंचाइजी के मालिक हैं जिसमें उनकी टीम का नाम त्रिनबागो नाइट राइडर्स है। अमेरिका में इस टूर्नामेंट का आयोजन अमेरिकन क्रिकेट एंटरप्राइज करने वाला है जिसका संबंध यूएसए क्रिकेट से है। 

4 of 6
शाहरुख खान - फोटो : ANI
शाहरुख की फ्रेंचाइजी इस टूर्नामेंट के आयोजकों में भी शामिल रहेगी। इस टूर्नामेंट की शुरुआत वर्ष 2022 में इंडियन प्रीमियर लीग के समापन के बाद होगी। शाहरुख खान ने भी अपनी तरफ से एक बयान जारी करते हुए कहा है कि उन्होंने अमेरिका में क्रिकेट के जुनून को बहुत नजदीक से देखा है। इसलिए, उन्होंने एक प्रमुख क्रिकेट लीग में अपनी फ्रेंचाइजी बनाने का फैसला किया। शाहरुख की फ्रेंचाइजी अमेरिका के कई शहरों में दर्शकों को क्रिकेट से जोड़ने और अलग-अलग जगहों पर क्रिकेट स्टेडियम बनाने में भी मदद करेगी।
विज्ञापन

5 of 6
कोलकाता नाइट राइडर्स - फोटो : IPL
कोलकाता नाइट राइडर्स और रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के सीईओ वेंकी मैसूर का कहना है कि नाइट राइडर्स अमेरिका में क्रिकेट के विकास में एक बड़ा योगदान देने वाली है। इसके लिए कंपनी की रणनीति भी तैयार है। क्रिकेट धीरे-धीरे पूरी दुनिया में एक सबसे मशहूर खेल बनता जा रहा है। कंपनी की कोशिश रहेगी कि क्रिकेट को विश्व स्तर पर और भी ज्यादा प्रसारित किया जाए। मेजर लीग क्रिकेट के आयोजकों का भी कहना है कि अमेरिका में बड़ी संख्या में प्रवासी भारतीय रहते हैं इसलिए यहां क्रिकेट का जुनून तो सिर चढ़कर ही बोलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शाहरुख खान - फोटो : instagram/iamsrk
आयोजकों का कहना है कि इस मेजर लीग क्रिकेट में अमेरिका और दुनिया भर के सिर्फ खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी के चेयरमैन ग्रेग बर्कले ने भी अपने बयान में कहा है कि क्रिकेट ऐसा खेल है जिसका विकास अमेरिका जैसे बड़े और संपन्न देश में भी होना चाहिए। लगता है कि शाहरुख खान ने इस खेल को अमेरिका में विस्तारित करने की कोई बढ़िया योजना बना रखी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें