फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन पर हीरो से 'जीरो' बनेंगे शाहरुख खान, फिल्म के ट्रेलर लांच के लिए शुरू की खास तैयारी

Fri, 02 Nov 2018 09:24 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
zero - फोटो : file photo
बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान आज अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस बीच उनकी आने वाली फिल्म 'जीरो' की चर्चा और तेज हो गई है। खबरों की मानें तो फिल्म के मेकर्स शाहरुख खान के जन्मदिन पर 'जीरो' का ट्रेलर रिलीज करके उन्हें खास तोहफा देना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

2 of 5
zero - फोटो : social media
मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार जीरो के ट्रेलर को आज मुबंई में लांच किया जाएगा। खास बात यह है कि 'जीरो' के ट्रेलर लांच के दौरान मुंबई में उत्तर प्रदेश के शहर मेरठ को रिक्रिएट करने की योजना बनाई है। बताया जा रहा है कि 'जीरो' की कहानी मेरठ की पृष्ठभूमि पर बनी है। इसलिए मेकर्स ने इसके ट्रेलर लॉन्च के दौरान मुंबई में मेरठ का सेट बनाया है। 
विज्ञापन

3 of 5
zero - फोटो : file photo
गौरतलब है कि वडाला के सिनेमाघर में मेरठ के मशहूर घंटाघर को डिजाइन किया गया है। सिर्फ इतना ही नहीं, 'जीरो' के लांच के दौरान सिनेमाघर के अंदर मेरठ की गलियों और मेले को रीक्रिएट किया गया है। वहां पर मेरठ के मशहूर लजीज व्यंजनों का भी इंतजाम किया जाएगा। 

4 of 5
zero - फोटो : social media
पता हो कि रिलीज से पहले कल 'जीरो' को दो पोस्टर भी रिलीज हुए हैं। फिल्म के पहले पोस्टर में शाहरुख खान अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ व्हील चैयर नजर आ रहे हैं। तो वहीं दूसरे पोस्टर में कटरीना के साथ उनका रोमाटिंक अंदाज दिखाई दे रहा है। शाहरुख सहित जीरो का बेसब्री से इंतजार कर रहे फैंस को फिल्म के दोनों पोस्टर काफी पसंद आए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
zero - फोटो : file photo
अब तक 'जीरो' का एक टीजर भी रिलीज हुआ है। इसके पहले टीजर में शहारुख खान और सलमान खान की जोड़ी नजर आई थी। दर्शकों ने इस टीजर को भी काफी पसंद किया था। फिल्म जीको का निर्देशन आनंद एल राय कर रहे हैं। यह फिल्म 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें