फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pathan Teaser Out: 'अपनी कुर्सी की पेटी बांध लीजिए', किंग खान के जन्मदिन पर रिलीज हुआ 'पठान' का धांसू टीजर

Wed, 02 Nov 2022 11:16 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
पठान टीजर - फोटो : सोशल मीडिया
क्या जानते हो तुम पठान के बारे में...? तीन साल से उसकी कोई खबर नहीं है...लेकिन अब पठान की खबर सबको है और पठान का ठिकाना भी सबको पता है। बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने आज अपने 57वें जन्मदिन के मौके पर फैंस को खास तोहफा दिया है और अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘पठान’ का टीजर जारी कर दिया है। एक्शन से भरपूर टीजर इतना जबरदस्त है कि इसमें शाहरुख खान, जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण को देख आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे।
विज्ञापन

2 of 4
पठान टीजर - फोटो : सोशल मीडिया
'पठान' का टीजर जारी करते हुए शाहरुख ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा किया। इसमें लिखा था, कुर्सी की पेटी बांध लीजिए...पठान टीजर आउट। 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में देखें पठान हिंदी, तमिल और तेलुगू में। पठान का टीजर एक्शन और रोमांस से भरपूर है। टीजर में शाहरुख खान जबरदस्त एक्शन मोड़ में नजर आ रहे हैं। वहीं, जॉन अब्राहम और किंग खान के बीच भी एक्शन देखने को मिल रहा है। इसके अलावा शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की केमिस्ट्री भी कमाल की लग रही है। 

Sushmita Sen: सुष्मिता ने भाई-भाभी के तलाक के बीच भतीजी को किया बर्थडे विश, तस्वीर शेयर कर लिखा भावुक नोट
विज्ञापन

3 of 4
पठान टीजर - फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर फैंस टीजर को देख काफी एक्साइटेड हो गए हैं और अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। टीजर में किंग खान का लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है। वहीं, उनका लंबे बाल वाला यह लुक 'डॉन 2' की भी याद दिला रहा है। एक फैन ने लिखा, 'एसआरके एसआरके ही हैं, कोई रिप्लेस नहीं कर सकता', तो दूसरे ने लिखा, 'जन्मदिन की बधाई शाहरुख खान, पठान का टीजर जबरदस्त है।' अब फैंस फिल्म के जल्द रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं।  

Sherlyn Chopra: खत्म नहीं हो रही राखी और शर्लिन की जुबानी जंग, अभिनेत्री ने ड्रामा क्वीन को बताया 'गंजा'
विज्ञापन

4 of 4
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित 'पठान' अगले साल 25 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। वहीं, इसके बाद किंग खान 'जवान' और 'डंकी' में भी नजर आएंगे। इससे पहले वह 2018 में आई 'जीरो' में आखिरी बार बड़े पर्दे पर नजर आए थे। वहीं, आर माधवन की 'रॉकेट्री' में वह कैमियो करते नजर आए थे और सलमान खान की 'टाइगर 3' में भी वह कैमियो करेंगे। 

KRK: केआरके ने खुद को बताया शाहरुख खान से भी बड़ा मूवी स्टार, भड़के यूजर बोले- आप SRK की जूती के बराबर भी नहीं

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें