फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहरुख को सुपरस्टार बना खुद गुमनाम हो गया था ये एक्टर, 12 साल बाद सलमान की फिल्म से की वापसी

Tue, 25 Jul 2017 04:55 PM IST
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
विज्ञापन
1 of 13
शाहरुख खान
फिल्मों में शाहरुख खान को लाने का श्रेय बॉलीवुड की ड्रीमगर्ल हेमा मालिनी को दिया जाता है जिन्होंने फिल्म 'दिल आशना है' से शाहरुख को लॉन्च किया, लेकिन क्या आप जानते हैं कि असल में शाहरुख को सुपरस्टार किसने बनाया ? 
विज्ञापन

2 of 13
शाहरुख खान
शाहरुख खान आज बॉलीवुड के टॉप स्टार हैं। देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी वो खूब पॉपुलर हैं। आज शाहरुख खान सफलता के जिस मुकाम पर हैं वहां पहुंचना और उसे बरकरार रखना सभी के बस की बात नहीं। बहुत ही कम लोगों को ऐसा स्टारडम नसीब होता है और बहुत ही कम लोग ऐसे होते हैं जो इसे बनाकर रख पाते हैं।
विज्ञापन

3 of 13
शाहरुख खान
शाहरुख बॉलीवुड के उन चुनिंदा स्टार्स में से एक हैं जिन्हें अपने करियर की शुरुआत में काफी मशक्कत करनी पड़ी, लेकिन इस मामले में वो खुशनसीब रहे कि कई लोगों ने करियर बनाने में उनकी मदद भी की।

4 of 13
'दिल आशना में' शाहरुख खान और दिव्या भारती
फिल्मों में शाहरुख को लाने का श्रेय बॉलीवुड की ड्रीमगर्ल हेमा मालिनी को दिया जाता है जिन्होंने फिल्म 'दिल आशना है' से शाहरुख को लॉन्च किया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि असल में शाहरुख को सुपरस्टार किसने बनाया ?
विज्ञापन

5 of 13
दिव्या भारती और अरमान कोहली
शाहरुख को सुपरस्टार बनाने का श्रेय जिस शख्स को जाता है असल में वो भी एक एक्टर है, लेकिन आज वो गुमनामी की जिंदगी जीने को मजबूर है। ये एक्टर हैं अरमान कोहली।
विज्ञापन

6 of 13
शाहरुख खान
बेशक हेमा मालिनी ने शाहरुख को उनकी पहली फिल्म दी, लेकिन उससे पहले शाहरुख की दूसरी फिल्म 'दीवाना' रिलीज हुई। ये फिल्म जबरदस्त हिट रही और इसी फिल्म की कामयाबी के बाद शाहरुख को 'बाजीगर' और डर जैसी फिल्में मिलीं। इन फिल्मों ने शाहरुख को टॉप स्टार्स की लीग में ला खड़ा किया और कई अवॉर्ड भी मिले।
विज्ञापन

7 of 13
अरमान कोहली और दिव्या भारती
एक तरह से फिल्म 'दीवाना' शाहरुख के करियर में टर्निंग पॉइंट साबित हुई थी, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि पहले इस फिल्म के हीरो शाहरुख नहीं बल्कि अरमान कोहली थे।

8 of 13
दिव्या भारती अरमान कोहली
'दीवाना' में अरमान कोहली और दिव्या भारती की जोड़ी थी। अरमान इस फिल्म के लिए पोस्टर से लेकर फोटोशूट तक कर चुके थे। यहां तक कि फिल्म का पहला शेड्यूल भी उन्होंने शूट कर लिया था, लेकिन किसी वजह से अरमान को ये फिल्म छोड़नी पड़ी।

9 of 13
शाहरुख खान
अरमान के इस तरह बीच में फिल्म छोड़ने से निर्देशक राज कंवर के होश उड़ गए, उन्हें कुछ समझ नहीं आया...और फिर बिना देर किए उन्होंने शाहरुख खान को 'दीवाना' के लिए साइन कर लिया। उसके बाद जो हुआ वो इतिहास बन गया। फिल्म जबरदस्त हिट रही और शाहरुख सुपरस्टार बन गए। उनकी और दिव्या भारती की जोड़ी को भी खूब पसंद किया गया।

10 of 13
शाहरुख खान और दिव्या भारती
इस तरह अरमान कोहली की वजह से शाहरुख खान ने स्टारडम का परचम बॉलीवुड में लहरा दिया। इस फिल्म के बाद शाहरुख ने फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा और सफलता के नए आयाम रचे।

11 of 13
शाहरुख खान
बेशक शाहरुख कई बार विवादों में आ जाते हैं लेकिन आज भी उनका स्टारडम उसी तरह कायम है, वहीं अरमान कोहली अभी भी फिल्मों में कदम जमाने के लिए मशक्कत कर रहे हैं।

12 of 13
अरमान कोहली
बेशक आज अरमान कोहली को ये फिल्म ना करने का मलाल होता हो या उनके मन में ये ख्याल आता हो कि अगर उन्होंने 'दीवाना' की होती तो शायद वो भी शाहरुख खान की तरह सुपरस्टार होते, लेकिन शाहरुख अपने करियर के लिए अरमान कोहली को जिम्मेदार मानते हैं।
विज्ञापन

13 of 13
शाहरुख खान
आज भी शाहरुख अरमान को अपने गॉडफादर मानते हैं। इसका खुलासा शाहरुख ने कुछ वक्त पहले एक रियलटी शो में भी किया था। तब शाहरुख ने बताया था कि आज भी उन्होंने अपने घर में 'दीवाना' का वो पोस्टर फ्रेम करके लगाया हुआ है जिसमें अरमान कोहली और दिव्या भारती हैं।

वहीं अरमान कोहली ने कुछ वक्त पहले ही फिल्मों में वापसी की और वो भी सलमान खान की फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' के जरिए। इस फिल्म में वो नेगेटिव किरदार में नजर आए जिसे काफी पसंद किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें