फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'जीरो' के किरदार पर शाहरुख का बड़ा खुलासा, सलमान ही नहीं साउथ की इस फिल्म ने भी दिया साथ

Sun, 04 Nov 2018 05:48 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Zero - फोटो : dna
बॉलीवु़ड के किंग खान यानी शाहरुख खान की फिल्म 'जीरो' का हाल ही में ट्रेलर रिलीज हुआ है। फिल्म का ट्रेलर शाहरुख खान के फैंस सहित तमाम सिनेप्रेमियों को काफी पसंद आ रहा है। फिल्म में शाहरुख खान एक बौने के भूमिका कर रहे हैं। उनका यह किरदार लंबे समय से काफी चर्चा में हैं। खास बात यह है कि शाहरुख के फिल्मी करियर का यह अब तक का सबसे अलग किरदार है। 
विज्ञापन

2 of 5
zero - फोटो : Screengrab
फिल्म में अपने इस किरदार को लेकर शाहरुख ने बड़ा खुलासा किया है। साथ ही बॉलीवुड के दंबग खान यानी सलमान खान को लेकर भी बड़ी कही है। फिल्म 'जीरो' के ट्रेलर लांच के दौरान शाहरुख ने बताया कि बौना बउआ सिंह का किरदार करने के लिए उन्हें सलमान खान के कहा था, जिसके बाद उन्होंने इस किरदार को किया। इतना नहीं उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें इस किरदार को करने का विचार कहां से आया।
 
विज्ञापन

3 of 5
zero - फोटो : file photo
अपनी बात को विस्तार से बताते हुए शाहरुख खान ने कहा है कि 'जीरो' के निर्देशक आनंद एल राय लंबे समय से बाउआ सिंह के किरदार के लिए कलकारों से संपर्क कर रहे थे। इसके बाद उन्होंने बाउआ सिंह के किरदार को करने का मन साउथ सुपरस्टार कमल हासन की फिल्म अपूर्व सहोदरंगल को देखकर बनाया। उन्होंने कहा कि उन्हें साउथ फिल्म अपूर्व सहोदरंगल में अप्पू राजा का किरदार काफी पसंद आया जिसके बाद उन्होंने बउआ सिंह का किरदार करने का मन बनाया। 

4 of 5
zero - फोटो : file photo
कमल हासन की फिल्म अपूर्व सहोदरंगल साल 1989 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उन्होंने तीन भूमिका निभाई थी। इस फिल्म के लिए उन्हें कई पुरस्कारों से भी नवाजा गया है। इसके अलावा शाहरुख खान ने यह भी बताया कि सलमान खान ने उनसे खुद कहा कि वह फिल्म 'जीरो' का हिस्सा बनना चाहते हैं। इसलिए 'जीरो' के चकना चूर गाने में वह कैमियो करने दिखेंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
zero - फोटो : social media
आपको बता दें कि फिल्म 'जीरो' में सलमान खान के अलावा दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी सहित रानी मुखर्जी, काजोल, करिश्मा कपूर, अभय देओल, जिमी शेरगिल, आर माधवन और आलिया भट्ट कैमियो करेंगी। शाहरुख खान के जन्मदिन पर रिलीज हुआ फिल्म 'जीरो' के ट्रेलर दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। फिल्म में शाहरुख के अलावा अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ मुख्य भूमिका  में हैं। यह फिल्म 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें