फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंदन शाह को श्रद्धांजलि देते भावुक हुए शाहरुख, बोले-'मां की तरह प्यारे थे वो'

Wed, 11 Oct 2017 01:23 PM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
विज्ञापन
1 of 6
shah rukh khan
पहली ही फिल्म से राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजे जाने वाले डायरेक्टर कुंदन शाह का 69 साल की उम्र में हार्ट अटैक के कारण निधन हो गया था। हाल ही में उनकी प्रेयर मीट का आयोजन किया गया, जिसमें शाहरुख खान समेत कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज शामिल हुए। 
 
विज्ञापन

2 of 6
shah rukh khan
शाहरुख खान ने डायरेक्टर कुंदन शाह की प्रेयर मीट में भावुकता के साथ कहा, 'मैं जो कुछ भी हूं उनकी वजह से ही हूं। मैं उन्हें अपनी मां की तरह प्यार करता हूं।' यहां देखें शाहरुख खान का वीडियो-
  “I am who I am, not just because I learnt from him, but because I got so much love from him.”@iamsrk’s homage to filmmaker Late #KundanShah pic.twitter.com/spImzrmINB — Ashoke Pandit (@ashokepandit) October 10, 2017

 
विज्ञापन

3 of 6
kundan shah
इस प्रेयर मीट में फराह खान, फरहान अख्तर और हंसल मेहता भी शामिल हुए। आपको बता दें कि कुंदन शाह ने शाहरुख खान के साथ फिल्म 'कभी हां कभी ना' में काम किया था। 

पढ़ें- कुंदन शाह के निधन पर गमगीन सेलेब्रिटी, सोशल मीडिया पर यूं दे रहे श्रद्धांजलि

 

4 of 6
kundan shah prayer meet
आपको बता दें कि उनकी आखिरी फिल्म साल 2014 में रिलीज हुई थी जिसका नाम है 'पी से पीएम तक'। कुंदन शाह ने पुणे के फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट से पढ़ाई की थी जिसके बाद उन्होंने बॉलीवुड की कई यादगार फिल्मों में डायरेक्टर के तौर पर काम किया था। 

 
विज्ञापन

5 of 6
kundan shah prayer meet
'जाने भी दो यारों' उनकी पहली फिल्म थी, जिसे दर्शक आज भी उसी चाव से देखते हैं जैसे पहली बार देख रहे हों। इस फिल्म के लिए उन्हें 'बेस्ट फर्स्ट फिल्म ऑफ ए डायरेक्टर' का राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला था। 

पढ़ें- BIG B के बर्थडे पर सोशल मीडिया पर बधाइयों की 'बाढ़', PM मोदी ने ये कहा

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
kundan shah prayer meet
इसके बाद उन्होंने 'क्या कहना' और 'दिल है तुम्हारा' में काम किया है। फिल्म इंडस्ट्री को उनकी कमी बेहद खलेगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें