जवान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बुधवार की शाम फिल्म ‘जवान’ का एक खास प्रिव्यू शो शाहरुख खान ने अपने करीबी चाहने वालों के लिए यहां मुंबई में रखा। इस शो में ऋतिक रोशन, सान्या मल्होत्रा, सुनील ग्रोवर, सिद्धार्थ आनंद, कैटरीना कैफ, मुकेश छाबड़ा और भूषण कुमार आदि को शामिल होते देखा गया। शाहरुख के करीबी दोस्त करण जौहर इस शो में शामिल नहीं हो सके क्योंकि वह अपनी अगली फिल्म ‘किल’ के विदेश में हो रही पहली स्क्रीनिंग के लिए विदेश के लिए रवाना हो चुके हैं।