फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमिताभ ने लिखा-'ये तो हो गया ...अब कल नौकरी कहां? शाहरुख बोले-'सर...मुझे भी रिक्मेंड कर देना' 

Sat, 09 Mar 2019 04:05 PM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
amitabh bachchan - फोटो : file photo
बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान और महानायक अमिताभ बच्चन अक्सर साथ नजर आते हैं। दोनों के बीच उम्र का फासला भले ही ज्यादा हो, लेकिन दोनों के बीच शानदार बॉन्डिंग हमेशा से देखने को मिली है। इस बीच शाहरुख खान ने अब सोशल मीडिया पर अमिताभ बच्चन से नौकरी मांगी है। 
विज्ञापन

2 of 5
Badla film - फोटो : twitter
इस शुक्रवार सिनेमाघरों में अमिताभ बच्चन की फिल्म 'बदला' रिलीज हुई है। यह एक सस्पेंस ड्रामा है। मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो 'बदला' को दर्शकों और समीक्षकों का अच्छा रिस्पॉन्स भी मिल रहा है। अपनी फिल्म की सफलता को देखते हुए महानायक ने 'बदला' के कुछ पोस्टर अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किए हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
shah rukh khan - फोटो : file photo
इन पोस्टर्स में सभी मीडिया हाउस की रेटिंग भी नजर आ रही है। इन सभी पोस्टर्स की रेटिंग को ट्विटर पर साझा करते हुए उन्होंने लिखा- 'ये तो हो गया ...  अब कल नौकरी कहां ?? 50 वर्षों से यही पूछता आ रहा हूँ  !!' अमिताभ बच्चन के इस ट्वीट पर किंग खान ने रिप्लाई देते हुए लिखा- 'सर आपको मिल जाए नौकरी तो मुझे भी रिक्मेंड कर देना।' 

 

4 of 5
shah rukh khan - फोटो : file photo
बॉलीवुड के इन दोनों सुपरस्टार के ट्वीट को उनके फैंस और सोशल मीडिया यूजर काफी पसंद कर रहे हैं। साथ ही फिल्म 'बदला' को लेकर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के साथ अभिनेत्री तापसी पन्नू भी मुख्य भूमिका में हैं। इन दोनों की जोड़ी 'पिंक' के बाद एक बार फिर से पर्दे पर दिखाई दे रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Badla film amitabh - फोटो : you tube
फिल्म बदला स्पैनिश फिल्म कॉन्ट्राटिएम्पो (Contratiempo) से प्रेरित है। इस फिल्म का निर्देशन सुजॉय घोष ने किया है। एक इंटरव्यू में सुजॉय घोष ने बताया कि इस फिल्म की कहानी उन्होंने 10 साल पहले शुरू कर दी थी। पहले इसमें अमिताभ बच्चन, नसीरुद्दीन शाह और विद्या बालन की मुख्य भूमिका थी। बाद में स्क्रिप्ट में कई बदलाव किए गए। करीब 30 करोड़ के बजट में बनी बदला को 2,200 स्क्रीन पर रिलीज किया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें