फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

27 साल पुरानी शाहरुख की तस्वीर आई सामने, एक्ट्रेस से नेता बनीं इस सेलेब संग कर रहे मस्ती

Thu, 18 Jul 2019 06:46 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
shah rukh khan, urmila matondkar - फोटो : social media
शाहरुख खान ने भले ही अभी कोई फिल्म साइन नहीं की है लेकिन उनके बेटे की आवाज से सजी फिल्म द लॉयन किंग ने बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दे दी है। इंडस्ट्री में 27 साल पूरे कर चुके शाहरुख के लिए शुरुआती दिन काफी स्ट्रगल भरे रहे। अब उनके स्ट्रगल के दिनों की एक पुरानी तस्वीर सामने आई है जिसमें वो अपनी को-एक्ट्रेस के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
shah rukh khan - फोटो : social media
शाहरुख खान के फैन क्लब से ये तस्वीर सामने आई है, जो कि फिल्म चमत्कार से है। यह फिल्म 1992 में रिलीज हुई थी। शाहरुख के साथ फिल्म में उनकी को-एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर नजर आ रही हैं। फैन क्लब ने तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- 'क्या आप पहचान सकते हैं कि शाहरुख खान की ये तस्वीर किस फिल्म की शूटिंग के दौरान की है?'
विज्ञापन

3 of 5
shah rukh khan - फोटो : social media
फिल्म में शाहरुख और उर्मिला के अलावा नसीरूद्दीन शाह की भी मुख्य भूमिका थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई थी हालांकि इसके गाने आज भी काफी पसंद किए जाते हैं। शाहरुख खान की परफॉर्मेंस को भी काफी सराहा गया था। 

4 of 5
Shah Rukh Khan, Gauri Khan, Suhana - फोटो : instagram
जीरो के बाद शाहरुख खान ने अभी कोई फिल्म साइन नहीं की है लेकिन उनके बेटे आर्यन खान 19 जुलाई को डेब्यू करने वाले हैं। उनके आवाज से सजी फिल्म द लॉयन किंग रिलीज होने जा रही है। फिल्म में शाहरुख ने भी अपनी आवाज दी है। फिलहाल शाहरुख परिवार के साथ मालदीव में छुट्टियां में मना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
urmila matondkar - फोटो : social media
उर्मिला मातोंडकर की बात करें तो 2019 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की सीट पर चुनाव लड़ी थीं। उर्मिला को चुनाव में भाजपा के गोपाल शेट्टी से करारी हार मिली। एक बॉलीवुड सेलिब्रिटी होते हुए भी मुंबई की जनता ने उर्मिला को अपने नेता के तौर पर नहीं चुना। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें