फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahrukh Health Update: चोट लगने की खबरों के बीच मुंबई पहुंचे शाहरुख खान, जानें अब कैसी है किंग खान की हालत

Wed, 05 Jul 2023 07:51 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शाहरुख खान - फोटो : social media
बीते दिन शाहरुख खान को लेकर एक ऐसी खबर आई थी, जिसने उनके चाहने वालों का दिमाग हिलाकर रख दिया था। दरअसल, कहा जा रहा था कि अपनी आगामी एक्शन फिल्म की लॉस एंजेलिस में शूटिंग करते समय अभिनेता की नाक पर चोट लगी थी। इस घटना में वह बुरी तरह घायल हो गए थे, जिसकी वजह से उनकी नाक से खून भी बहने लगा था। नाक पर चोट लगने के कारण उनकी सर्जरी करनी पड़ी थी। लेकिन, किंग खान को आज सुबह-सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया और इस दौरान उनकी नाम पर या कहीं पर भी किसी भी तरह की चोट का नामोनिशान नहीं दिखा। अभिनेता का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।  
विज्ञापन

2 of 5
शाहरुख खान - फोटो : instagram/imsrk
लॉस एंजिल्स में शाहरुख खान के साथ हुए हादसे की खबर के बाद किंग खान के प्रशंसक अभिनेता के हेल्थ के लिए चिंतित हो गए थे। लेकिन सबके लिए खुशी की खबर है। दरअसल, अभिनेता को बुधवार की सुबह मुंबई एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए देखा गया। इस दौरान वह पूरी तरह से स्वस्थ दिख रहे थे। खबर थी कि शाहरुख खान की नाक पर चोट लगने के बाद उन्हें मामूली चोट आई है और वह अपने मुंबई लौट चुके हैं, लेकिन आज शाहरुख खान के मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट होने के बाद यह खबर झूठी साबित होती दिख रही है। 
विज्ञापन

3 of 5
शाहरुख खान - फोटो : instagram/imsrk
शाहरुख खान का मुंबई एयरपोर्ट से निकलने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सुबह लगभग 4:30 बजे पैपराजी अकाउंट ने शाहरुख खान और उनकी टीम की मुंबई एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए वीडियो शेयर की। अभिनेता नीली स्वेटशर्ट और काली टोपी एकदम फिट लग रहे थे। उनकी नाक पर कोई पट्टी नहीं थी, जैसा कि बीते दिन आई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था। इतना ही नहीं शाहरुख खान के साथ उनकी पत्नी गौरी खान और छोटे बेटे अबराम खान को भी स्पॉट किया गया।

4 of 5
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
इस वीडियो को देखने के बाद फैंस ने राहत की सांस ली और वे लोग लगातार पोस्ट पर कमेंट कर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। किंग खान के फैन ने लिखा, 'भगवान का शुक्र है कि वह अब ठीक हैं, मैं अच्छी नींद ले सकता हूं।' दूसरे प्रशंसक ने कहा, 'भगवान का शुक्र है कि वह ठीक और स्वस्थ हैं।' वहीं एक अन्य ने लिखा, 'एलए में दुर्घटना का क्या हुआ? किसी ने कहा था कि उनकी नाक पर चोट लग गई है और उसकी सर्जरी हुई है? यदि उनकी सर्जरी हुई है तो नाक पर पट्टी कहां है?'


विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
बीते दिन की ब्रेकिंग न्यूज यही थी कि शूटिंग के दौरान शाहरुख खान घायल हो गए हैं और सर्जरी हुई है। इसकी वजह से अभिनेता ट्विटर पर ट्रेंड भी कर रहे थे। हालांकि, अभिनेता की टीम की तरफ से इस तरह की किसी भी घटना की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी। लेकिन उनके करीबी सूत्रों के हवाले से कहा गया था कि उन्हें नाक में मामूली चोट लगी थी और अब वह मुंबई में अपने घर वापस आ गए हैं। हालांकि, बाद में अभिनेता के एक करीबी सूत्र ने पीटीआई को बताया था कि, 'यह झूठी खबर है।' शाहरुख की दो फिल्में 'जवान' और 'डंकी' इसी साल रिलीज होने वाली हैं। जहां 'जवान' को अब सितंबर में रिलीज किया जाएगा, वहीं 'डंकी' दिसंबर में सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें