आनंद एल राय के निर्देशन और शाहरुख खान, अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ स्टारर फिल्म जीरो का दूसरा टीजर रिलीज हो गया है। 1 जनवरी को 'जीरो' का पहला टीजर रिलीज होते ही चंद मिनटों में वह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। शाहरुख खान अपनी इस फिल्म में एक बौने की भूमिका में नजर आने वाले हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
zero
'जीरो' के टीजर में सलमान खान की एंट्री देखकर हर कोई हैरान रह गया है। सलमान खान के इस एंट्री पर शाहरुख के फैन्स और भी खुश हो गये हैं। टीजर रिलीज होने के कुछ ही मिनटों में यह वायरल हो गया है। ट्विटर पर जीरो के टीजर के लिए फैंस के रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 5
zero
एक यूजर ने जीरो के टीजर पर कमेंट करते हुए लिखा, अगर आप शाहरुख और सलमान के फैन हैं तो आपको ये टीजर जरूर पसंद आएगा। यूजर इसे ईद का सबसे बेहतरीन तोहफा बता रहे हैं।
4 of 5
zero
एक यूजर ने लिखा, बॉक्सऑफिस से कह दो लोगों, मौसम बिगड़ने वाला है। यूजर सलमान और शाहरुख को साथ देखकर बेहद खुश हैं और जीरो को अभी से सुपरहिट करार दे दिया है।
फैंस के ट्वीट देखकर ऐसा कहा जा सकता है कि भले ही फिल्म में शाहरुख खान बौने व्यक्ति का किरदार निभा रहे हों लेकिन इस टीजर के बाद बॉलीवुड में उनका कद काफी बढ़ जायेगा।