फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौरी के लिए 5 साल तक हिंदू बने रहे थे शाहरुख खान, देखें 27 साल पहले का वेडिंग एल्बम

Thu, 25 Oct 2018 10:15 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
shahrukh gauri - फोटो : twitter
शाहरुख और गौरी खान जैसी मैजिकल लव स्टोरी बॉलीवुड में कम ही देखने को मिलती है। आज दोनों की शादी को 27 साल पूरे हो गए हैं। बॉलीवुड के किंग खान की मैरिज एनिवर्सरी पर हम आपको बताने जा रहे हैं कि शाहरुख खान और गौरी की लव स्टोरी आसान नहीं थी।
विज्ञापन

2 of 9
shahrukh gauri - फोटो : twitter
इनकी लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी जैसी ही थी। दोनों ने एक-दूसरे को पाने के लिए खूब पापड़ बेले और आखिरकार प्यार की जीत हुई। दोनों की पहली मुलाकात 1984 में एक कॉमन फ्रेंड की पार्टी के दौरान हुई थी। तब शाहरुख सिर्फ 18 साल के थे।
विज्ञापन

3 of 9
shahrukh gauri - फोटो : twitter
शाहरुख ने देखा कि पार्टी में गौरी किसी और लड़के के साथ डांस कर रही हैं। शाहरुख को वो पसंद आईं। गौरी डांस करने में शर्मा रही थीं। शाहरुख ने हिम्मत जुटाई और गौरी को डांस के लिए पूछा। लेकिन गौरी ने कुछ खास इंट्रेस्ट नहीं दिखाया और कहा कि वो अपने ब्वॉयफ्रेंड का इंतजार कर रही हैं।

4 of 9
shahrukh gauri - फोटो : twitter
इतना सुनते ही शाहरुख के सारे सपने चकनाचूर हो गए। लेकिन असलियत तो ये थी कि गौरी का कोई ब्वॉयफ्रेंड नहीं था। गौरी का भाई उनके साथ था इसलिए उन्होंने झूठ बोला था। ये बात शाहरुख ने अपने एक इंटरव्यू में बताई थी। जब शाहरुख को ये बात पता चली तो उन्होंने गौरी से जाकर कहा, 'मुझे भी अपना भाई समझो।'
 
विज्ञापन

5 of 9
shahrukh gauri - फोटो : twitter
तभी से ये खूबसूरत रिश्ता शुरू हो गया। गौरी को भी शाहरुख का स्टाइल और उनका कॉन्फिडेंस बहुत अच्छा लगा। शाहरुख गौरी के लिए काफी पजेसिव रहते थे। उन्हें पसंद नहीं था कि गौरी अपने बालों को खुला रखें या अकेले में किसी लड़के से बात करें। ये सब देखकर गौरी को लगने लगा कि उन्हें इस रिलेशन से ब्रेक लेना चाहिए।
विज्ञापन

6 of 9
शाहरुख खान
एक दिन जब गौरी शाहरुख खान के घर पर अपना बर्थडे सेलीब्रेट कर रही थीं तो वो उन्हें बिना बताए दोस्तों के साथ आउट ऑफ स्टेशन चली गईं। तब शाहरुख को एहसास हुआ कि वो गौरी के बिना नहीं रह सकते। शाहरुख अपनी मां के बहुत करीब थे। इसलिए उन्होंने ये बात उनसे बताई। शाहरुख की मां ने उन्हें 10 हजार रुपए दिए और कहा कि उसे ढूंढ लाओ।
विज्ञापन

7 of 9
शाहरुख खान
तब शाहरुख अपने कुछ दोस्तों के साथ गौरी को पूरे शहर में ढूंढने के लिए निकल पड़े लेकिन गौरी उन्हें नहीं मिलीं। काफी देर तक ढूंढने के बाद शाहरुख को गौरी एक बीच पर मिलीं। वो दोनों एक-दूसरे की आंखों में खो गए और गले लगकर खूब रोए। तब दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया लेकिन असली ड्रामा तो अब शुरू होना था।

8 of 9
शाहरुख खान और गौरी खान
दोनों की शादी के बीच सबसे बड़ा विलेन बना उनका रिलीजन। शाहरुख मुस्लिम और गौरी हिंदू ब्राह्मण परिवार से थीं। गौरी के पिता प्योर वेजिटेरियन थे। गौरी के पैरेंट्स इस शादी के लिए कभी तैयार नहीं होते। इसके अलावा शाहरुख उस वक्त फिल्मों के लिए स्ट्रगल कर रहे थे। 
विज्ञापन

9 of 9
shahrukh gauri - फोटो : twitter
शाहरुख और गौरी को एक-दूसरे का साथ पाने के लिए काफी स्ट्रगल करना पड़ा। शाहरुख ने गौरी के पैरेंट्स को इंप्रेस करने के लिए पांच साल तक हिंदू होने का नाटक किया। उन्होंने अपना नाम भी बदल लिया था। आखिरकार शाहरुख गौरी के पैरेंट्स को इंप्रेस करने में कामयाब हुए और 25 अक्टूबर 1991 में दोनों की शादी हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें