फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर शाहरुख खान ने पत्नी गौरी को टैंक में डाला, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ये पुराना वीडियो

Mon, 29 Mar 2021 10:11 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शाहरुख खान और गौरी खान - फोटो : सोशल मीडिया
होली का त्योहार भारत में खूब हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाता है। अलग-अलग रंगों से सजा ये त्योहार देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर में मशहूर है।  वहीं, बॉलीवुड सिलेब्स के बीच भी होली की धूम है।  इस त्योहार को सितारे जमकर धमाल मचाते हैं। इस बीच शाहरुख खान और गौरी की होली का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें किंग खान अपनी पत्नी के साथ होली खेलते और डांस करते दिख रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
शाहरुख खान और गौरी खान - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान और उनकी वाइफ गौरी होली पर धमाल मचाते रहे हैं। हाल ही में उनका एक पुराना वीडियो सामने आया है।  इस वीडियो में दोनों होली के मस्ती में डूबे दिख रहे हैं। इस वीडियो में शाहरुख पानी से भरे टैंक में डुबाए जाते हैं। वह अपनी गौरी को टैंक में डूबाने की कोशिश करते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
राज कपूर - फोटो : Social Media
बाद मे दोनों एक साथ में जमकर डांस करते हैं। इस वीडियो में गौरी स्कर्ट पहने नजर आ रही हैं। वहीं, बॉलीवुड में राजकपूर और अमिताभ बच्चन की होली पार्टी भी फेमस रही हैं। पहले इडंस्ट्री के ज्यादातर लोग एक ही जगह पर इकट्ठे होकर जमकर पार्टी करते थे। 
 

4 of 5
अमिताभ बच्चन, जया बच्चन - फोटो : instagram/amitabhbachchan
इसी बीच बॉलीवुड सितारों ने देशवासियों को होली के त्योहार पर विश तो किया ही है साथ ही उन्होंने अपनी यादें भी साझा की हैं। अमिताभ बच्चन ने जया बच्चन के साथ होली खेलते हुए पुरानी तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में अभिषेक बच्चन को अमिताभ ने अपने कंधे पर बिठा रखा है। सभी होली के रंगों में रंगे नजर आ रहे हैं। तस्वीर के साथ बिग बी ने कैप्शन में लिखा- ‘रंग बरसे भीगे चुनर वाली, रंग बरसे... होली है।‘
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस - फोटो : instagram/priyankachopra
होली के मौके पर उन्होंने निक जोनस और अपने सास ससुर के साथ तस्वीर पोस्ट की। सभी के चेहरे पर रंग लगा हुआ है। प्रियंका लिखती हैं- ‘होली, रंगों का यह त्योहार मेरा पसंदीदा है। उम्मीद है हम सब इसे अपने चाहने वालों के साथ मनाएंगे लेकिन अपने घर पर। सभी को हैप्पी होली।‘
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें