फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीया मिर्जा मालदीव से छुट्टियां बिताकर लौटीं वापस, वैभव रेखी और उनकी बेटी के साथ साझा की तस्वीरें

Mon, 29 Mar 2021 10:00 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
दीया मिर्जा, वैभव रेखी, समायरा - फोटो : instagram/diamirzaofficial
दीया मिर्जा अपने पति वैभव रेखी और उनकी बेटी समायरा के साथ मालदीव में छुट्टियां बिताने गई थीं। उन्होंने वहां कुछ दिन बिताए और क्वालिटी टाइम स्पेंड किया। शादी के बाद दीया मिर्जा पहली बार पति के साथ स्पेशल वैकेशन पर निकली थीं। अब उन्होंने पहली बार मालदीव से वैभव की तस्वीरें साझा की हैं।
विज्ञापन

2 of 5
दीया मिर्जा, वैभव रेखी - फोटो : instagram/diamirzaofficial
दरअसल पिछले कुछ दिनों से दीया अपनी तस्वीरें ही पोस्ट कर रही थीं जो वैभव द्वारा खीचीं गई थीं। दीया की तस्वीरों के बाद उनके फैंस लगातार उनसे कह रहे थे कि वो वैभव के साथ की तस्वीर पोस्ट करें जिसके बाद अभिनेत्री ने उनकी ये मुराद भी पूरी कर दी।
विज्ञापन

3 of 5
दीया मिर्जा, समायरा - फोटो : instagram/diamirzaofficial
एक अन्य तस्वीर में दीया अपनी वैभव की बेटी समायरा के साथ हैं। दोनों साथ में पोज दे रही हैं। इस दौरान दीया ने नीले और हरे रंग का वर्क किया हुआ बिकिनी ड्रेस पहना है। साथ ही उन्होंने बालों को खुला छोड़ रखा है।
 

4 of 5
दीया मिर्जा, समायरा - फोटो : instagram/diamirzaofficial
इससे पहले दीया मिर्जा ने समायरा के साथ एक तस्वीर पोस्ट की थी जिसमें दोनों साथ में समंदर में गोते लगाती दिखीं। दीया मिर्जा ने बताया कि समंदर में उन्हें बहुत सारी डॉलफिंस दिखीं। उन्होंने लिखा कि 'हमने एक घंटे से ज्यादा का वक्त कुछ डॉलफिंस के साथ बिताए। 20-30 एक साथ थीं।' इसके अलावा दीया ने बताया कि दुनिया की इस खूबसूरती के बारे में बताने के लिए उनके पास शब्द नहीं हैं। यह किसी जादू की तरह था। उनकी ये तस्वीर उनके पति वैभव रेखी ने खीचीं थीं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दीया मिर्जा, समायरा - फोटो : instagram/diamirzaofficial
मालदीव से दीया मिर्जा ने समायरा के साथ की एक अन्य तस्वीर साझा की थी। उन्होंने सफेद रंग की मैक्सी ड्रेस पहनी हुई थी और हैट लगाई थी। रहना है तेरे दिल में फेम अभिनेत्री पर गोल सनग्लासेस खूब फब रहे थे। वहीं समायरा ने डार्क ग्रीन कलर की ड्रेस कैरी की।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें