दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी के सड़क हादसे की खबर सुनकर हर कोई हैरान रह गया। शबाना आजमी का हाल-चाल पूछने कई बड़ी अस्पताल पहुंचीं। मुंबई-पुणे हाईवे पर हुए हादसे के बाद उन्हें एमजीएम अस्पताल पनवेल में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद उन्हें मुंबई लाया गया, जहां उन्हें कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में शिफ्ट करा दिया गया है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
अनिल कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता अनिल कपूर पत्नी के साथ कोकिलाबेन अस्पताल पहुंचे। जहां उन्हें अस्पताल से बाहर निकलते देखा गया।
विज्ञापन
3 of 7
तब्ब, फराह
- फोटो : सोशल मीडिया
शबाना आजमी की भतीजी और अभिनेत्री तब्बू अस्पताल पहुंचीं। तब्बू के अलावा उनकी बहन फराह नाज को भी देखा गया।
4 of 7
फरहान अख्तर
- फोटो : सोशल मीडिया
जावेद अख्तर के बेटे फरहान अख्तर काफी परेशान दिखे। फरहान के साथ उनकी गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर भी साथ में थीं।
विज्ञापन
5 of 7
अनिल अंबानी
- फोटो : सोशल मीडिया
बिजनेसमैन अनिल अंबानी कोकिलाबेन अस्पताल पहुंचे। उनकी पत्नी टीना अंबानी भी साथ में थीं।
हादसे के दौरान जावेद अख्तर शबाना आजमी के साथ थे लेकिन वो दूसरी कार में थे। जावेद पूरी तरह सुरक्षित हैं। जावेद अख्तर अस्पताल के बाहर परेशान देखे गए। बता दें कि हादसे से एक दिन पहले 17 जनवरी को जावेद अख्तर ने अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस मौके पर शबाना आजमी थीं। जावेद अख्तर के जन्मदिन पर 16-17 जनवरी को दो अलग-अलग पार्टियों का आयोजन किया गया था।