फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शबाना आजमी की 36 साल पुरानी तस्वीर में दिखीं दो दिग्गज अभिनेत्रियां, आलिया भट्ट से है कनेक्शन

Mon, 16 Sep 2019 12:37 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
soni razdan - फोटो : social media
शबाना आजमी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं । हाल ही में उन्होंने 36 साल पुरानी एक तस्वीर शेयर की । इस फोटो में शबाना आजमी के अलावा स्मिता पाटिल और सोनी राजदान नजर आ रही हैं । फोटो शेयर करते हुए शबाना ने आलिया भट्ट से जुड़ा एक कैप्शन लिखा । 
विज्ञापन

2 of 5
soni razdan - फोटो : social media
शबाना लिखती हैं, 'आलिया भट्ट हूबहू अपनी मां सोनी राजदान की तरह दिखती हैं । ये रहा सबूत । फिल्म मंडी की तस्वीर ।' शबाना की इस तस्वीर पर सोनी राजदान ने कमेंट करते हुए दिल वाले इमोजी बनाए । शबाना की इस तस्वीर को 3500 लाइक मिल चुके हैं । ब्लैक एंड व्हाइट इस फोटो में तीनों हीरोइनें बेहद खूबसरत दिख रही हैं । 
विज्ञापन

3 of 5
alia bhatt - फोटो : social media
सोनी राजदान के अलावा ऋचा चड्ढा ने भी इस फोटो पर कमेंट किया है । ऋचा लिखती हैं, 'दोनों सुंदर और प्रतिभाशाली हैं ।' शबाना की ये पोस्ट इंटरनेट पर वायरल हो रही है । यह फोटो 1983 में आई फिल्म 'मंडी' के दौरान की है। इस फिल्म में शबाना लीड रोल में थीं । 
 

4 of 5
शबाना आजमी और दिव्या दत्ता - फोटो : सोशल मीडिया
शबाना के अलावा इस फिल्म में नीना गुप्ता, कुलभूषण खरबंदा, नसीरुद्दीन शाह, ओम पुरी, अनु कपूर, आदित्य भट्टाचार्य और अनीता कंवर भी मुख्य भूमिका में थे । इस फिल्म के लिए नितीश रॉय को नेशनल अवॉर्ड भी मिला था । 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Alia Bhatt - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
बात करें आलिया भट्ट की तो उनकी अगली रिलीज होने वाली फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' है । इस फिल्म को अयान मुखर्जी ने डायरेक्ट किया है । फिल्म में आलिया, रणबीर कपूर के साथ नजर आएंगी । ये फिल्म 2020 में रिलीज होगी । इसके अलावा आलिया के पास अपने पिता महेश भट्ट की फिल्म 'सड़क 2' है । 

आलिया भट्ट ने उठाया 70 किलो वजन और सितारों ने आयुष्मान खुराना को दी जन्मदिन की बधाई, 5 खबरें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें