फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नसीरुद्दीन शाह-जया बच्चन सहित कई बॉलीवुड स्टार्स को एक्टिंग सिखाने वाले गुरु रोशन तनेजा का निधन

Sat, 11 May 2019 11:37 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Roshan Taneja - फोटो : social media
बॉलीवुड में एक्टिंग गुरु के नाम मशहूर रोशन तनेजा का 87 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके निधन की खबर मिलते ही फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। रोशन तनेजा ने शबाना आजमी, नसीरुद्दीन शाह, जया बच्चन, अनिल कपूर और शत्रुघ्न सिन्हा जैसे बड़े स्टार्स को ट्रेनिंग दी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
Roshan Taneja - फोटो : social media
रोशन तनेजा के बेटे रोहित तनेजा ने बताया कि बीते शुक्रवार रात को 9:30 बजे उनका निधन हो गया। वो लंबे समय से बीमार थे। वो अपने पीछे पत्नी मिथिका और दो बेटे राहुल और रोहित को छोड़ गए। सांताक्रूज वेस्ट में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन

3 of 6
shabana azmi - फोटो : अमर उजाला
रोशन तनेजा के निधन पर बॉलीवुड एक्ट्रेस शबाना आजमी ने ट्वीट कर लिखा- 'मुझे कल रात ये दुखद समाचार मिला कि रोशन तनेजा का निधन हो गया। वह FTII में मेरे गुरु थे और एकमात्र ऐसे व्यक्ति थे जिनके मैंने पैर छुए। मुझे उनके द्वारा अभिनय में प्रशिक्षित होने का सौभाग्य मिला। दीदी और उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना।'



 

4 of 6
चंडीगढ़ के टैगोर थियेटर में राकेश बेदी नाटक का मंचन करते हुए - फोटो : अमर उजाला
अभिनेता राकेश बेदी ने लिखा, 'मेरे लिए बहुत दुखद दिन। मेरे गुरु रोशन तनेजा का कल निधन हो गया। अपने करियर के लिए मैं उनका एहसानमंद हूं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।'



 
विज्ञापन

5 of 6
Atanu Ghosh - फोटो : social media
फिल्म निर्माता अतनु घोष ने ट्वीट किया, 'उनके साथ, पांच दशकों से अधिक के शानदार युग का अंत हुआ। हमारे पास कभी अभिनय का सबसे बड़ा शिक्षक हमारे  था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Vindu Dara Singh - फोटो : file photo
विंदू दारा सिंह ने भी ट्वीट कर लिखा, 'हमारे गुरु रोशन तनेजा का निधन हो गया। उनकी आत्मा को शांति मिले। वह एक उत्कृष्ट शिक्षक थे जिन्होंने अभिनय को प्यार से पढ़ाया और हम सभी को परिवार की तरह माना।  #RipRoshanTaneja जी। ”
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें