फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'भारत' में दिखेगा सलमान के इन निजी रिश्तों का अक्स, निर्देशक अली अब्बास जफर ने किया खुलासा

Sat, 11 May 2019 11:29 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
bharat - फोटो : file photo
ईद पर रिलीज होने जा रही सिनेमा के सुल्तान सलमान खान की फिल्म भारत की कहानी में उनकी निजी जिंदगी के रिश्तों के भी रंग दिखने वाले हैं। कम लोगों को ही पता होगा लेकिन ये सच है कि सलमान खान की इस फिल्म के मुख्य किरदार भारत और उसके पिता बने जैकी श्रॉफ के रिश्तों की तमाम कड़ियां निजी जिंदगी से प्रेरित हैं।
विज्ञापन

2 of 5
salman khan - फोटो : social media
हिंदी सिनेमा को तमाम सुपरहिट फिल्में देने वाले मशहूर लेखक सलीम खान और उनके 53 साल के बेटे सलमान खान के रिश्तों के बारे में कम लोग ही जानते हैं, लेकिन ये सच है कि आज भी सलीम खान के कमरे में प्रवेश करते ही सलमान खान कुर्सी छोड़कर खड़े हो जाते हैं और तब तक नहीं बैठते जब तक कि सलीम खान बैठ नहीं जाते हैं। सलमान खान के लिए अपने पिता की हर बात पत्थर की लकीर की तरह होती है और वह अपने पिता की कोई भी बात टालते नहीं हैं।
विज्ञापन

3 of 5
salman khan salim khan - फोटो : file photo
परिवार के दूसरे सदस्यों के लिए भी सलमान हमेशा तैयार रहते हैं, फिर चाहे समस्या कैसी भी क्यों न हो। इस बारे में फिल्म के निर्देशक अली अब्बास जफर से बात हुई तो वह कहते हैं, ‘मुझे लगता है कि भारत में सलमान खान की भूमिका निभाने के लिए उनसे बेहतर विकल्प हो ही नहीं सकता था क्योंकि ये फिल्म पिता-पुत्र के रिश्ते के बारे में है और जो भी सलमान और सलीम अंकल के रिश्ते से वाकिफ हैं, वे ये बात जानते है कि दोनों एक-दूसरे के कितने करीब हैं और उनके बीच कितना सम्मान है।’

4 of 5
Ali Abbas Zafar - फोटो : file photo
जफर कहते हैं कि सिनेमा जिंदगी को भले भव्य तरीके से पेश करने की कला हो, पर इसमें जज्बात बहुत मायने रखते हैं। वह कहते हैं, ‘जब आप भारत जैसी फिल्म बनाते हैं तो आपको एक ऐसे सुपरस्टार की जरूरत होती है जिसे इस देश का हर शख्स पहचानता हो। कहीं न कहीं ये दोनों चीजें जादुई रिश्ता बनाती हैं। सलमान जो रिश्ता अपने पिता के साथ साझा करते हैं, उसकी संवेदनाएं इस फिल्म में बहुत सुंदर तरीके से निखर कर सामने आई हैं।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ali Abbas Zafar - फोटो : file photo
सलमान के साथ टाइगर जिंदा है और सुल्तान बना चुके अली अब्बास जफर की ये सलमान के साथ हैट्रिक फिल्म है। इस फिल्म के बाद दोनों टाइगर सीरीज की अगली फिल्म में भी काम करने वाले हैं। बता दें कि फिल्म भारत आने वाले 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें