फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार हादसे में जावेद अख्तर को क्यों नहीं आई एक भी खरोंच, अब हुआ सच का खुलासा

Sun, 19 Jan 2020 02:16 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Javed Akhtar - फोटो : Social Media
बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी शनिवार को सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गईं। मुंबई-पुणे एक्सप्रेस पर उनकी कार एक ट्रक से टकरा गई। हादसे के बाद उन्हें आनन फानन में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। ऐसी अफवाह थी कि इस कार में शबाजा आजमी के पति जावेद अख्तर भी सवार थे लेकिन उन्हें खरोंच तक नहीं आई।

विज्ञापन

2 of 6
Javed Akhtar - फोटो : Social Media
अब इस मामले की सच्चाई सामने आ गई है। न्यूज 18 के मुताबिक, जावेद अख्तर अपने निजी वाहन से अलग सफर कर रहे थे। उनकी कार शबाना आजमी की कार के पीछे कुछ दूरी पर चल रही थी। यही वजह है कि वो इस हादसे में बच गए। 
विज्ञापन

3 of 6
हादसे में घायल शबाना आजमी - फोटो : Twitter
शबाना की नाक और सिर में गंभीर चोट आईं हैं। उन्हें पहले नवी मुंबई के एमजीएम अस्तपाल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा था। बुरी तरह घायल शबाना आजमी को देर शाम डॉक्टरों की सलाह पर मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां डॉक्टरों ने उन्हें खतरे से बाहर बताया है।

4 of 6
मोती बाग पहुंची शबाना आजमी। - फोटो : अमर उजाला
हादसे में कार चालक भी घायल हुआ है। पुलिस के मुताबिक ओवरटेक करने की कोशिश के दौरान हादसा हुआ। हादसा खालापुर टोल नाके के पास हुआ, जहां ट्रक से टकराने के बाद शाबाना आजमी की कार के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन

5 of 6
मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर एक्सीडेंट - फोटो : Twitter
इस हादसे की खबर मिलते ही लोग शाबाना आजमी के जल्द ठीक होने की दुआ मांगने लगे। सोशल मीडिया पर लोग लगातार उनके लिए प्रार्थना कर रहे हैं। बॉलीवुड सितारे लगातार शाबाना आजमी का हालचाल लेने अस्पताल जा रहे हैं। फरहान अख्तर, अनिल कपूर, सतीश कौशिक, तब्बू और शंकर महादेवन जैसे सितारे शबाना का हालचाल लेने पहुंचे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अस्पताल के बाहर जावेद अख्तर - फोटो : Twitter
इस हादसे की खबर मिलते ही लोग शाबाना आजमी के जल्द ठीक होने की दुआ मांगने लगे। सोशल मीडिया पर लोग लगातार उनके लिए प्रार्थना कर रहे हैं। बॉलीवुड सितारे लगातार शाबाना आजमी का हालचाल लेने अस्पताल जा रहे हैं। फरहान अख्तर, अनिल कपूर, सतीश कौशिक, तब्बू और शंकर महादेवन जैसे सितारे शबाना का हालचाल लेने पहुंचे हैं।  

हिमांशी पर भड़के शहनाज के पिता, बोले- 'उसकी वजह से मेरी बेटी ने की थी आत्महत्या की
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें