पूरी दुनिया के साथ भारत में भी कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। देश में इस वायरस से संक्रमित होने वालों की संख्या बढ़कर एक लाख से ज्यादा हो गई हैं, वहीं मौत का आंकड़ा 3163 हो चुका है। कोरोना वायरस के प्रकोप को रोकने के लिए सरकार ने चौथा लॉकडाउन लगाया हुआ है। पहले लॉकडाउन के बाद से ही प्रवासी मजदूरों के पलायन का संकट जारी है। अब तक लाखों मजदूर अपने गांवों की ओर रुख कर चुके हैं। इस बीच शबाना आजमी का एक ट्वीट चर्चा में आ गया है।