फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादीशुदा जावेद अख्तर के प्यार में शबाना आजमी ने तोड़ी थीं सारी हदें, पिता से भी की थी बगावत

Mon, 18 Sep 2017 11:19 AM IST
amarujala.com- Written by :भावना शर्मा
विज्ञापन
1 of 7
शबाना आजमी
फिल्म इंडस्ट्री की प्रतिभाशाली एक्ट्रेस में शामिल शबाना आजमी आज अपना 67वां जन्मदिन मना रही हैं। शबाना की अदाकारी को आज तक कोई टक्कर नहीं दे पाया है। शबाना आजमी को 5 बार बेस्ट एक्ट्रेस के राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है जो एक रिकॉर्ड है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
शबाना आजमी
उन्हें पहली बार 1975 में फिल्म 'अंकुर', फिर 1983 में 'अर्थ', 1984 में 'खंडहर', 1985 में 'पार' और 1999 में फिल्म 'गॉडमदर' के लिए यह सम्मान दिया गया था। शबाना ने ग्लैमरस एक्ट्रेस की भीड़ में खुद की अलग पहचान बनाई। स्मिता पाटिल और शबाना आजमी उस दौर की हर फिल्म की जरूरत बन गईं थीं।

पढ़ें- इस टीवी कपल के बीच हुआ कुछ ऐसा, शादी के 8 साल बाद लेना पड़ा तलाक का फैसला
विज्ञापन

3 of 7
शबाना आजमी
'अर्थ', 'निशांत', 'अंकुर', 'स्पर्श', 'मंडी', 'मासूम', 'पेस्टॅन जी' में शबाना आजमी ने अपने अभिनय की बेहतरीन छाप दर्शकों पर छोड़ी। इन गंभीर फिल्मों के साथ-साथ शबाना ने मुख्य धारा की कॉमर्शियल फिल्मों में भी अपनी पहचान बनाए रखी।  'अमर अकबर एंथनी', 'परवरिश', 'मैं आजाद हूं' जैसी व्यावसायिक फिल्मों में अपने अभिनय के रंग भरकर उन्होंने आम दर्शकों के बीच पहचान बनाई।

पढ़ें- डेंगू के बाद इस हाल में नजर आए आमिर खान, आखिर ऐसा क्या हो गया

4 of 7
शबाना आजमी
शबना जितनी पॉपुलर अपनी अदाकारी के लिए रहीं उतनी ही सुर्खियां पर्सनल लाइफ को लेकर बटोरीं। जावेद अख्तर से शादी से पहले शबाना का नाम फिल्म मेकर शेखर कपूर के साथ भी जुड़ा था। जावेद और शबाना की लव स्टोरी एक दम फिल्मी है। जावेद अख्तर की पहली शादी हनी से हुई थी। 

पढ़ें- सलमान खान ने विदेश में बढ़ाया भारत का गौरव, ब्रिटेन की संसद ने किया सम्मानित
विज्ञापन

5 of 7
javed akhtar
हनी, जावेद से 10 साल छोटी थीं। उनके दो बच्चे भी थे। 1970 में जावेद अख्तर कैफी आजमी से लिखने की कला सीखते थे। उसी दौरान उनका दिल कैफी आजमी की बेटी शबाना पर आ गया। दोनों के अफेयर की खबरें मीडिया तक पहुंचते देर ना लगी। 
विज्ञापन

6 of 7
शबाना आजमी
जब ये बात हनी को पता चली तो रोज घर में झगड़े होने लगे। लेकिन बच्चों के कारण जावेद, हनी को छोड़ना नहीं चाहते थे। रोज-रोज घर में झगड़े होते देख हनी ने जावेद को शबाना के पास जाने की इजाजत दे दी। उन्होंने जावेद से कहा कि वो शबाना के पास जाएं और बच्चों की चिंता ना करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
शबाना आज़मी
तब जावेद ने हनी को तलाक देकर शबाना से शादी करने का फैसला लिया। दोनों की शादी में मुश्किलें भी आईं। क्योंकि कैफी आजमी नहीं चाहते थे कि उनकी बेटी की शादी किसी शादीशुदा आदमी से हो। प्यार के आगे किसी का जोर नहीं चलता। कैफी आजमी का भी नहीं चला और शबाना ने 1984 में जावेद से शादी कर ली। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें