फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

को-एक्ट्रेस को खुलेआम किस कर चुकी हैं ये हीरोइन, इस एक्टर पर था जबरदस्त क्रश, सिर्फ एक बार मिला साथ

Tue, 18 Sep 2018 08:15 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Shabana Azmi
फिल्म और थियेटर की जानी मानी हस्ती शबाना आजमी का 18 सितंबर को जन्मदिन है। शबाना आजमी बॉलीवुड की ऐसी अदाकारा हैं जिन्होंने करीब 4 दशक तक हिंदी सिनेमाजगत पर राज किया। शबाना आजमी ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी है और आज भी उनका नाम बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार है। शबाना आजमी के जन्मदिन पर हम आपको उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ अनसुने किस्से बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 7
Shabana Azmi
शबाना आजमी ने श्याम बेनेगल की फिल्म 'अंकुर' से साल 1974 में डेब्यू किया था। यह फिल्म हैदराबाद की सच्ची लव स्टोरी पर आधारित थी। इस फिल्म में शबाना आजमी ने शादीशुदा नौकरानी का किरदार निभाया था जिसे कॉलेज के एक लड़के से प्यार हो जाता है। कहा जाता है कि इस फिल्म के लिए शबाना डायरेक्टर की पहली पसंद नहीं थी लेकिन उस वक्त की सभी हीरोइनों ने इस रोल को करने के लिए मना कर दिया था जिसके बाद यह किरदार शबाना आजमी ने निभाया।
विज्ञापन

3 of 7
shabana and jaya
'अंकुर' फिल्म में शबाना आजमी के किरदार का नाम लक्ष्मी था। यह फिल्म सफल हुई और आजमी को पहली फिल्म के लिए 'नेशनल फिल्म अवॉर्ड फॉर बेस्ट एक्ट्रेस' से नवाजा गया था। कहा जाता है कि शबाना आजमी ने जया बच्चन से प्रेरित होकर फिल्म इंडस्ट्री में आने का फैसला किया था। टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए गए इंटरव्यू में शबाना ने कहा था - 'फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा बनाई गई फिल्म में जया भादुरी को सुमन के रोल में देखकर पुणे इंस्टीट्यूट में आने का फैसला लिया।'

4 of 7
shabana azmi parents
शबाना आजमी हैदराबाद से ताल्कुल रखती हैं। उनके पिता कैफी आजमी मशहूर कवि थे जबकि मां शौकत अली मशबूर थियेटर आर्टिस्ट थीं। इंडिया टुडे के मुताबिक शबाना आजमी का शशि कपूर पर क्रश था। शशि कपूर के पिता शबाना आजमी के पड़ोसी थे। शशि अपने पिता से मिलने आया करते थे तभी एक दिन शबाना आजमी ने शशि कपूर का एक तस्वीर पर ऑटोग्राफ भी ले लिया था। शबाना आजमी और शशि कपूर ने साल 1976 में आई फिल्म 'फकीरा' में एक साथ काम किया है।
विज्ञापन

5 of 7
shabana azmi and javed
टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक शबाना आजमी की जब जावेद अख्तर से पहली बार मुलाकात हुई थी तो वह पहले से ही शादीशुदा थे। उनकी शादी हनी ईरानी से हो चुकी थी। एक इंटरव्यू के दौरान शबाना आजमी कह चुकी हैं - 'जावेद साहब शादीशुदा थे इस वजह से कई बार ब्रेकअप करने की कोशिश की। ऐसा नहीं हो पाया, जिसके बाद जावेद साहब ने तलाक लेकर 9 दिसंबर 1984 को शादी कर ली।'

 
विज्ञापन

6 of 7
shabana azmi family
कहा जाता है कि शबाना आजमी के पेरेंट्स इस शादी के लिए राजी नहीं थे। पहली पत्नी से जावेद अख्तर के दो बच्चे हैं फरहान अख्तर और जोया अख्तर। शबाना का इन दोनों से अच्छा रिलेशनशिप है। शबाना आजमी ने लगातार तीन साल तक यानी कि साल 1983 से 1985 तक नेशनल अवॉर्ड जीते। इन फिल्मों के नाम 'अर्थ', 'खंडहर' और 'पार' है। इसके बाद साल 1999 में 'गॉडमदर' फिल्म के लिए भी शबाना आजमी को 'बेस्ट एक्ट्रेस नेशनल अवॉर्ड' मिला था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
fire film
शबाना आजमी फिल्म 'वॉटर' के लिए बॉल्ड भी हो गई थी। हालांकि फिल्म उस वक्त नहीं बन पाई और बाद में इस फिल्म की पूरी कास्ट ही बदल गई थी। शबाना आजमी ने साल 1996 में रिलीज हुई फिल्म 'फायर' में लेस्बियन का किरदार निभाया था। यहां तक कि इस फिल्म में उन्होंने ऑनस्क्रीन एक्ट्रेस नंदिता दास को किस भी किया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सनसनी मचा दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें