फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादीशुदा जावेद अख्तर के प्यार में पड़ गई थीं शबाना आजमी, नाराज पिता ने रिश्ते पर उठाए थे सवाल

Tue, 18 Sep 2018 08:15 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
shabana azmi
बॉलीवुड की प्रतिभाशाली हीरोइनों में से एक शबाना आजमी अपनी फिल्मों को लेकर जितनी चर्चा में रहीं उनकी लव लाइफ ने भी उतनी ही सुर्खियां बटोरीं। बेबाक बयानों से चर्चा में रहने वालीं शबाना आजमी को जावेद अख्तर से नजदीकी की वजह से अपने घर में विरोध का सामना करना पड़ा था। शबाना 67 साल की हो गई हैं ऐसे में चलिए हम आपको उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
shabana azmi
जावेद अख्तर से शादी से पहले शबाना आजमी का नाम फिल्म मेकर शेखर कपूर के साथ जुड़ चुका है। जावेद अख्तर की पहली शादी हनी से हुई थीं। हनी, जावेद से 10 साल छोटी थीं। उनके दो बच्चे जोया अख्तर और फरहान अख्तर हैं। जावेद अख्तर साल 1970 में कैफी आजमी से लिखने की कला सीखते थे। 
विज्ञापन

3 of 5
Shabana Azami
जावेद अख्तर और शबाना आजमी के बीच नजदीकियां इसी दौरान बढ़ीं। दोनों के बीच अफेयर की भनक मीडिया को भी लग गई। शबाना आजमी को लेकर आए दिन जावेद अख्तर और हनी के बीच लड़ाईयां होने लगीं। आखिरकार एक दिन जावेद अख्तर ने तलाक का फैसला लिया और वो शबाना से शादी के लिए तैयार हो गए।

4 of 5
shabana azmi
एक ओर जहां जावेद अख्तर शादी के लिए तैयार थे तो वहीं शबाना के पिता इस शादी के लिए मान नहीं रहे थे। कैफी आजमी को लगता था कि शबाना की वजह से जावेद अख्तर और हनी के बीच दरार आई। साथ ही वो नहीं चाहते कि शबाना एक शादीशुदा आदमी से शादी करें लेकिन शबाना ने पिता कैफी को यकीन दिलाया कि जावेद अख्तर की शादी उनकी वजह से नहीं टूटी। तब जाकर कैफी साहब माने।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शबाना आजमी
शबाना आजमी ने पांच बार नेशनल फिल्म अवार्ड जीता। 1975 में 'अंकुर', 1983 में 'अर्थ', 1984 में 'खंडर', 1985 में 'पार' और 1999 में 'गॉडमदर'। वहीं उन्हें पांच बार फिल्म फिल्म फेयर पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। फिल्मों में उनके शानदार योगदान के लिए उन्हें पद्म श्री और पद्म भूषण भी मिल चुका है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें