फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शबाना आजमी सड़क हादसे में घायल और ऋतु नंदा का निधन, ये हैं इस हफ्ते की पांच बड़ी खबरें

Sun, 19 Jan 2020 03:04 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
top weekly news - फोटो : social media
बॉलीवुड में इस हफ्ते कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं। 18 जनवरी की शाम को शबाना आजमी का एक्सीडेंट हो गया वहीं ऋषि कपूर की बहन ऋतु नंदा ने दुनिया को अलविदा कह दिया। रविवार विशेष इस कॉलम में जानते हैं इस हफ्ते की बड़ी खबरों के बारे में...

बीते शनिवार को सड़क हादसे में दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी गंभीर रूप से घायल हो गईं। शबाना आजमी की नाक और सिर में चोट आई है। उन्हें पहले नवी मुंबई के एमजीएम अस्तपाल में भर्ती कराया गया था। बाद में उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें खतरे से बाहर बताया है। हादसे के दौरान जावेद अख्तर शबाना आजमी के साथ थे लेकिन वो दूसरी कार में थे। जावेद अख्तर पूरी तरह सुरक्षित हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
anu malik
मीटू आंदोलन के तहत यौन शोषण मामले में फंसे संगीतकार अनु मलिक को महिला आयोग ने क्लीन चिट दे दी है। अनु मलिक के खिलाफ महिला आयोग को कोई सबूत नहीं मिला। केस बंद होने के बाद आरोप लगाने वालीं गायिका सोना महापात्रा ने महिला आयोग पर सवाल उठाए हैं। राष्ट्रीय महिला आयोग की मुखिया रेखा शर्मा ने कहा, 'शिकायतकर्ता ने हमसे कहा था कि वह एक यात्रा पर हैं और जब भी वह लौटेंगी, वह हमसे मिलने आएंगी। हमने लगभग 45 दिनों तक इंतजार किया और हमने कुछ दस्तावेज भी मांगे थे लेकिन उसके बाद उन्होंने कभी जवाब नहीं दिया।' वहीं रेखा शर्मा के इस बयान को सोना महापात्रा ने गलत बताया है।
विज्ञापन

3 of 5
Ritu Nanda Funeral - फोटो : Twitter
ऋषि कपूर की बहन और अमिताभ बच्चन की समधन ऋतु नंदा का 14 जनवरी को निधन हो गया। वह लंबे समय से कैंसर से जूझ रही थीं। ऋतु नंदा के निधन की जानकारी ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर ने सोशल मीडिया के जरिए दी। बॉलीवुड के कई सितारों ने ऋतु नंदा के निधन पर शोक प्रकट किया। 

4 of 5
gangubai - फोटो : social media
आलिया भट्ट ने अपनी हर फिल्म के जरिए खुद को साबित किया है। अब आलिया एक बार फिर से तैयार हैं अपना जादू बिखेरने के लिए। आलिया की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' इस साल दिसंबर में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म से आलिया का फर्स्ट लुक रिलीज किया गया है। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रही ये फिल्म 11 सितंबर 2020 को रिलीज होगी। इस फिल्म में आलिया के साथ अजय देवगन भी करीम लाला के किरदार में नजर आ सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
छपाक, तानाजी - फोटो : सोशल मीडिया
दीपिका पादुकोण की फिल्म 'छपाक' और अजय देवगन की 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' 10 जनवरी को रिलीज हुई थी। जेएनयू विवाद के बाद से ही सभी की निगाहें 'छपाक' पर थीं। फिल्म ने 31-32 करोड़ का बिजनेस किया है जबकि इसका बजट 45 करोड़ है। अजय देवगन की फिल्म 'तानाजी' की बात करें तो फिल्म ने 140 करोड़ का कलेक्शन  कर लिया है। इसका कुल बजट 125 करोड़ है।

ब्लॉकबस्टर बनने की राह पर Tanhaji, जानें नौ दिन बाद दीपिका की Chhapaak का कितना रहा कलेक्शन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें