मिताली राज
- फोटो : सोशल मीडिया
भाई के साथ शुरू किया था अभ्यास
महिलाओं को टीचिंग और बैंकिंग जैसे क्षेत्र में करियर बनाने का सुझाव देने वाले समाज में जब मिताली ने अपने सपने को साकार करने के लिए हाथ में बल्ला थामा तो उनका आत्मविश्वास डिगाने के लिए कई लोग आए। हालांकि, माता-पिता का सपोर्ट रहा और वह न डरीं न झुकीं। उन्होंने महिला क्रिकेट की दुनिया में जो इतिहास रचा है, आज दुनिया उससे वाकिफ है। इस फिल्म के ट्रेलर में भी दिखाया गया है कि मिताली के किरदार में तापसी पन्नू कहती हैं, 'आठ साल की थी, जब किसी ने यह सपना दिखाया था कि 'मैन इन ब्लू' की तरह हमारी भी एक टीम होगी, 'वुमन इन ब्लू।' जब मिताली के भाई मिथुन के कोच मिताली की प्रतिभा के बारे में बताते हुए कहते हैं, 'इसमें टैलेंट नेचुरल है, अगर प्रॉपर ट्रेनिंग हो गई तो नेशनल खेलने के चांस हैं।' पूरा परिवार समझता है कि यह तारीफ मिथुन के लिए है, लेकिन कोच कहते हैं, 'अरे मैं मिताली की बात कर रहा हूं'। इस पर पूरे परिवार का चेहरा उतर जाता हैं।'