फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shabaash Mithu: महिला दिवस पर तापसी पन्नू ने शेयर किया फिल्म का नया पोस्टर, कहा- कुछ रूढ़ियों को तोड़ने के लिए

Tue, 08 Mar 2022 08:45 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू ने मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर अपनी आने वाली फिल्म का एक नया पोस्टर साझा किया है। शाबाश मिठू के इस नए पोस्टर में तापसी नीले रंग की जर्सी पहने नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
1 of 5
शाबाश मिठू का नया पोस्टर रिलीज - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू ने मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर अपनी आने वाली फिल्म का एक नया पोस्टर साझा किया है। शाबाश मिठू के इस नए पोस्टर में तापसी नीले रंग की जर्सी पहने नजर आ रही हैं। अभिनेत्री की इस जर्सी पर मिताली नाम लिखा हुआ है। इसके साथ ही उनके एक हाथ में बल्ला और दूसरे हाथ में हेलमेट नजर आ रहा है। अभिनेत्री ने अपनी नई फिल्म के पोस्टर को अपनी सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए फैंस के साथ साझा किया है।

विज्ञापन

2 of 5
शाबाश मिठू फिल्म - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए गए इस पोस्टर के साथ अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा, वह मेरे जैसे लाखों लोगों को प्रेरित करती रहती हैं। कुछ रूढ़ियों को तोड़ने के लिए कई लोगों के लिए एक नया रास्ता तय करना है। इस महिला दिवस पर मैं इस लड़ाई में सबसे आगे दौड़ने वालों के लिए जयकार कर रही हूं। इसके साथ ही तापसी ने कई सारे हैशटैग के साथ शाबाश मिठू, शाबाश वूमेन शाबाश यू भी लिखा।

विज्ञापन

3 of 5
शाबाश मिठू - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले फिल्म के मेकर्स ने तापसी पन्नू की इस स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म का फर्स्ट लुक जारी किया था। मेकर्स की तरफ से जारी किए गए इस पोस्टर में तापसी नीले रंग की जर्सी पहने नजर आ रही थीं। उसके अलावा वह हाथ में बल्ला लिए शॉर्ट लगाने की कोशिश करती भी दिखाई दे रही थीं।

4 of 5
तापसी पन्नू इंटरव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

गौरतलब है कि बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू स्टारर फिल्म शाबाश मिठू भारत की महिला एकदिवसीय क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज के जीवन पर आधारित हैं। इस फिल्म में मिताली राज के जीवन में आए उतार-चढ़ाव, असफलताओं का वर्णन किया गया है। फिल्म में तापसी के अलावा विजय राज भी मुख्य किरदार में नजर आएंगे। यह फिल्म राहुल ढोलकिया द्वारा निर्देशित और प्रिया एवेण द्वारा लिखित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लूप लपेटा - फोटो : सोशल मीडिया

वर्क फ्रंट की बात करें तो तापसी आखिरी बार ओटीटी पर आई फिल्म लूप लपेटा में नजर आई थीं। 4 फरवरी को रिलीज हुई यह फिल्म 1998 में आई जर्मन फिल्म फिल्म रन लोला रन की हिंदी रीमेक थी। इसके अलावा अभिनेत्री जल्द ही वह वो लड़की है कहां में भी नजर आएंगी, जिसमें अभिनेता प्रतीक गांधी और प्रतीक बब्बर भी होंगे। साथ ही वह जल्द ही अभिनेता गुलशन देवैया के साथ हॉरर थ्रिलर फिल्म ब्लर में दिखाई देंगी, जो स्पेनिश फिल्म जूलियाज आईस की हिंदी रीमेक है।

 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें