फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: विवादों में कपिल शर्मा और वारंट जारी होने पर बोलीं सोनाक्षी सिन्हा, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Tue, 08 Mar 2022 07:27 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

करोड़ो लोगों क चेहरे पर मुस्कान लाने वाले कॉमेडी किंग कपिल शर्मा से फैंस खफा हैं और ट्विटर पर कपिल को जमकर लताड़ भी लगा रहे हैं। ट्विटर पर ‘द कपिल शर्मा शो’ को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। लोग कपिल के शो को बायकॉट करने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 10
कपिल शर्मा,सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया
करोड़ो लोगों क चेहरे पर मुस्कान लाने वाले कॉमेडी किंग कपिल शर्मा से फैंस खफा हैं और ट्विटर पर कपिल को जमकर लताड़ भी लगा रहे हैं। ट्विटर पर ‘द कपिल शर्मा शो’ को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। लोग कपिल के शो को बायकॉट करने की मांग कर रहे हैं। दरअसल, विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ ट्रेलर आने के बाद से ही चर्चा में बनी हुई है। फिल्म कश्मीरी पंडितों के संघर्ष को दिखाती है। जब एक फैन ने विवेक अग्निहोत्री से कहा कि उनको अपनी फिल्म को ‘द कपिल शर्मा शो’ पर प्रमोट करना चाहिए, तो उन्होंने जवाब में लिखा था कि कपिल शर्मा के शो पर कौन आ सकता है, इस बात का फैसला मैं नहीं करता हूं। इसके बाद से मामला बढ़ता चला गया।

फिर विवादों में कपिल शर्मा: 'द कश्मीर फाइल्स' के प्रमोशन से किया इनकार, यूजर्स ने की शो बायकॉट करने की मांग
विज्ञापन

2 of 10
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया
सोनाक्षी सिन्हा ने आज आधिकारिक बयान जारी कर अपने ऊपर लगे आरोपों को सच बताया है। दरअसल, पिछले कुछ दिनों से मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकार्ता के मुताबिक सोनाक्षी को दिल्ली में एक इवेंट के लिए 28 लाख रुपये एडवांस में दिए गए थे, जहां उन्हें बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होना था। हालांकि, अभिनेत्री इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हुईं और उन्होंने इसके लिए अग्रिम भुगतान लिया। रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि अभिनेत्री को अगले महीने उत्तर प्रदेश की मुरादाबाद अदालत में पेश होने के लिए कहा गया है।

Fraud Case: सोनाक्षी सिन्हा ने वारंट जारी होने के खिलाफ तोड़ी चुप्पी,बोलीं- "मुझे प्रताड़ित करने के लिए ऐसा किया जा रहा"
विज्ञापन

3 of 10
कंगना रणौत और आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत ने एक बार फिर आलिया भट्ट की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' पर टिप्पणी की है। दरअसल, एक न्यूज पोर्टल ने दावा किया है कि संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के बॉक्स ऑफिस नंबरों के साथ छेड़छाड़ की गई है। इस रिपोर्ट के सामने आते ही कंगना रणौत ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर पोस्ट साझा पर फिल्म की टीम पर निशाना साधा है। 

Gangubai Kathiawadi: बढ़ाकर दिखाया जा रहा गंगूबाई का कलेक्शन? कंगना बोलीं- "जानें क्या मजबूरियां रही होंगी"

4 of 10
सचिन जोशी - फोटो : ट्विटर
बॉलीवुड अभिनेता और बिजनेसमैन सचिन जोशी को मुंबई की एक कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिग केस में जमानत दे दी है। कोर्ट ने पाया है कि अभिनेता-निर्माता सचिन जोशी फर्म ओंकार रियल्टर्स एंड डेवलपर्स से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में किसी भी तरह से शामिल नहीं थे। सचिन जोशी को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पिछले साल 14 फरवरी को गिरफ्तार किया था। सचिन की जमानत पर आदेश देते हुए स्पेशल जज एमजी देशपांडे ने उन्हें 30 लाख का मुचलका और देश छोड़ने पर रोक की शर्त के साथ बेल दी है।

Sachin Joshi: मनी लॉन्ड्रिग केस में एक्टर और बिजनेसमैन सचिन जोशी को मिली सशर्त जमानत, देश छोड़ने पर रोक
विज्ञापन

5 of 10
आदित्य नारायण - फोटो : Instagram @adityanarayanofficial
सिंगर आदित्य नारायण अब ‘सा रे गा मा पा’ को होस्ट नहीं करेंगे। शो के खत्म होने के साथ ही होस्ट आदित्य नारायण ने इंस्टाग्राम के माध्यम से इस बात की घोषणा कर दी कि वे अब इस शो को क्विट कर रहे हैं। वह काफी समय से शो का हिस्सा थे, ऐसे में उनके इस फैसले ने फैंस को मायूस कर दिया है। आदित्य नारायण ने इंस्टाग्राम पर शो से जुड़ी अपनी यादों को शेयर कर शो छोड़ने की जानकारी दी। उन्होंने शो में बिताए अपने काफी पलों की तस्वीरों को शेयर किया है।

Television: ‘सा रे गा मा पा’ होस्ट नहीं करेंगे आदित्य नारायण, 15 साल के साथ को कहा अलविदा
  
विज्ञापन

6 of 10
अभिनेता दिलीप - फोटो : फाइल
मलयामल अभिनेत्री संग यौन उत्पीड़न मामले में फंसे साउथ फिल्म इंडस्ट्री के अभिनेता दिलीप की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। अभिनेता दिलीप ने बीते दिनों केरल हाईकोर्ट का दरवाजा खटखाया था। दिलीप पर इस मामले की जांच कर रहे अधिकारियों को धमकाने का आरोप हैं। इसी वजह से दिलीप ने केरल हाईकोर्ट का दरवाजा खटखाया था और कोर्ट से इस मामले की एफआईआर रद्द करने की मांग की थी। वहीं, अब केरल हाईकोर्ट का इस मामले में फैसला सामने आ गया है।

Malayalam Actress Assault Case: केरल हाईकोर्ट से अभिनेता दिलीप को झटका, एफआईआर रद्द करने की याचिका हुई खारिज
विज्ञापन

7 of 10
स्वरा भास्कर - फोटो : Instagram
स्वरा भास्कर इंडस्ट्री की उन अभिनेत्रियों में से हैं, जो अपने रोल्स को दमदार तरीके से निभाने के लिए कुछ भी कर सकती हैं। आए दिन अपने दिए गए बेबाक बयानों के चलते सुर्खियों में रहने वाली अभिनेत्री ने बॉलीवुड में अलग-अलग तरह के रोल निभाए हैं, चाहे फिर वो 'तनु वेड्स मनु' की पायल सिन्हा का हो या फिर अपने प्यार को पाने के लिए कुछ भी कर जाने वाली 'रांझणा' की बिंदिया का। सभी रोल्स में दर्शकों ने उन्हें खूब पसंद किया और उनकी एक्टिंग को सराहा है। अपने निभाए गए किरदारों को लेकर स्वरा भास्कर ने खुलकर बात की है।

स्वरा भास्कर का खुलासा: कोई नहीं बनना चाहता सलमान की बहन, बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को लेकर कही ये बड़ी बात

 

8 of 10
अभिनेता अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
भले ही अपने पिता अमिताभ बच्चन की तरह अभिनेता अभिषेक बच्चन को कामयाबी नहीं मिली, लेकिन लाखों लोग उनकी एक्टिंग के कायल हैं। इसके बावजूद कई बार अभिनेता को ट्रोल किया जाता है और ट्रोलर्स को जवाब देने में अभिषेक कभी भी पीछे नहीं रहते। हाल में करियर को लेकर ट्रोल होने पर अभिनेता ने फिर से ट्रोलर्स का मुंह बंद कर दिया है।

Bollywood: 'तुम्हें फिल्म मिलती होगी तो यकीन नहीं होता होगा', यूजर ने किया अभिषेक बच्चन को ट्रोल तो अभिनेता ने दिया ये जवाब

9 of 10
डायरेक्टर बाला और मुथुमालर - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ के मशहूर डायरेक्टर बालासुब्रमण्यन उर्फ बाला अपनी पत्नी मुथुमालर (जिन्हें मलार नाम से जाना जाता है) से अलग हो गए हैं, दोनों का पांच मार्च को फैमिली कोर्ट में तलाक हो गया। बाला और मलार ने आपसी सहमति से तलाक के लिए अर्जी दी थी, जिसे पांच मार्च को मंजूरी मिल गई। बाला और मलार के तलाक की खबर से इंडस्ट्री को झटका लगा, तो फैंस भी चौंक गए हैं।

टूटे रिश्ते: अब साउथ के इस कपल ने तोड़ी 17 साल पुरानी शादी, चार साल से रह रहे थे अलग
विज्ञापन

10 of 10
लियोनार्डो डिकैप्रियो - फोटो : social media
रूस और यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। रूसी सेना लगातार यूक्रेन के अलग अलग शहरों को निशाना बना रही है। युद्ध विराम को लेकर दोनों देशों के बीच बातचीत का भी कोई नतीजा नहीं निकला। इसी बीच खबर है कि ऑस्कर विनर एक्टर लियोनार्डो डिकैप्रियो यूक्रेन की मदद के लिए आगे आए हैं। डिकैप्रियो ने यूक्रेन को आर्थिक मदद मुहैया कराई है। हालांकि इस मदद के पीछे एक बड़ी वजह बताई जा रही है, जिससे अभी तक उनके फैंस अनजान थे।

Russia-Ukraine War: यूक्रेन को लेकर लियोनार्डो डिकैप्रियो क्यों हुए भावुक? कर दी 76 करोड़ रुपये की मदद
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें