शाबाश मिथु
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
रूढ़ियों से बगावत की कहानी
फिल्म ‘शाबाश मिथु’ एक दक्षिण भारतीय पारंपरिक परिवार में पैदा हुई बेटी की रूढ़ियों से बगावत की कहानी है। फिल्म का प्रचार मिताली राज की बायोपिक के तौर पर किया गया। जिन मिताली राज का नाम ही इस फिल्म के चलते लोगों ने पहली बार सुना हो, वे भला ये फिल्म देखने कैसे और क्यों आएंगे, इस पर फिल्म बनाने वाली कंपनी ने शायद ही विचार किया हो। फिल्म एक भरतनाट्यम छात्रा के जीवन में संयोग से आए क्रिकेट का किस्सा भी हो सकती थी और भी तमाम सारे मिताली राज के जीवन के हैं, जिन्हें इस फिल्म के प्रचार के केंद्रबिंदु में रखा जा सकता था। लेकिन, वॉयकॉम 18 के सीओओ, तापसी पन्नू और मिताली राज ने इंडिया टूर में कैमरे पूरे समय खुद पर ही बनाए रखे।