फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shah Rukh Khan Kartik Aaryan: कार्तिक को गर्मजोशी से गले लगाते नजर आए SRK,फैंस ने लुटाया प्यार

Sat, 16 Jul 2022 04:43 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
शाहरुख खान-कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता कार्तिक आर्यन के सितारे इस वक्त बुलंदी पर हैं। फिल्म 'भूल भुलैया 2' की अपार सफलता के बाद कार्तिक के चाहने वालों की लिस्ट काफी लंबी होती जा रही है। अब इस लिस्ट में बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान भी जुड़ते हुए नजर आ रहे हैं। शाहरुख खान का हालिया स्टाइल देखकर तो कुछ यहीं अंदाजा लग रहा है। बता दें कि मुंबई में एक इवेंट में दोनों को साथ स्पॉट किया गया। इस दौरान दोनों सुपरस्टार्स एक-दूसरे से गले मिलते नजर आए। इतना ही नहीं, शाहरुख खान ने कार्तिक आर्यन पर खास अंदाज में प्यार भी जताया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
शाहरुख खान, कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में शाहरुख खान और कार्तिक आर्यन की मुंबई में एक इवेंट में मुलाकात हुई। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नजर आ रहा है कि शाहरुख खान ने कार्तिक आर्यन को काफी गर्मजोशी से गले लगाया। इसके बाद शाहरुख बड़े ही प्यार से कार्तिक को अपना दुलार जताते नजर आए। इस मुलाकात के दौरान दोनों खास अंदाज में आपस में बातचीत करते हुए नजर आए। 
विज्ञापन

3 of 4
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान के प्यार जताने पर कार्तिक की खुशी छिपाए नहीं छिप रही। उनके चेहरे पर अलग ही चमक और मुस्कान बिखर गई। फैंस को भी दोनों स्टार्स का यह अंदाज काफी पसंद आया है। एक तरफ शाहरुख को फैंस किंग कह रहे हैं तो कार्तिक आर्यन को बॉलीवुड का प्रिंस कह रहे हैं।
विज्ञापन

4 of 4
कार्तिक आर्यन - फोटो : Instagram
बता दें कि इवेंट के दौरान शाहरुख खान और कार्तिक आर्यन एक ही रंग के कपड़ों में नजर आए। दोनों ने मैचिंग व्हाइट कलर के कपड़ों में इवेंट में शिरकत की और उस पर इन दोनों के खास अंदाज ने चार चांद लगा दिए। वीडियो में शाहरुख खान बाइक चलाते हुए कहीं जा रहे हैं, तभी उन्हें कार्तिक नजर आ जाते हैं। इस दौरान शाहरुख अपनी बाइक रोककर कार्तिक से मिलते नजर आए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें