फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shabaash Mithu BO Prediction: क्या 'हिट द फर्स्ट केस' पर भारी पड़ेगी 'शाबाश मिट्ठू', जानिए पहले दिन कितना कमाएगी?

Wed, 13 Jul 2022 09:19 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
शाबाश मिट्ठू - फोटो : social media
फिल्मों के लिहाज से 15 जुलाई का दिन बॉलीवुड के लिए खास होने वाला है। इस दिन दो बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं। एक तो तापसी पन्नू की शाबाश मिट्ठू और दूसरी हिट- द फर्स्ट केस। इसमें सबसे तगड़ा मुकाबला तापसी पन्नू और राजकुमार राव की फिल्मों के बीच होगा। क्योंकि दोनों की फैन फॉलोइंग भी लगभग एक जैसी ही है। लेकिन इस रिपोर्ट में हम तापसी पन्नू की फिल्म शाबाश मिट्ठू के बारे में ही बताने जा रहे हैं। ये फिल्म महिला क्रिकेटर मिताली राज के जीवन पर आधारित है। तापसी पन्नू ने इस फिल्म में मिताली का किरदार निभाया है। 
विज्ञापन

2 of 4
शाबाश मिट्ठू - फोटो : social media
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान 'मिताली राज' की बायोपिक है 'शाबाश मिट्ठू'। इस फिल्म में पुरुष प्रधान खेल में अपनी जगह बनाने वाली मिताली राज के बचपन से लेकर क्रिकेटर बनने तक के संघर्ष को दिखाया गया है। वह उन्ही की कहानी फैंस को सुनाती नजर आएंगी। फिल्म का ट्रेलर कुछ समय पहले ही रिलीज किया गया था, जिसे देखने के बाद लोगों ने सोशल मीडिया के जरिए अच्छी समीक्षा दी थी। 
विज्ञापन

3 of 4
शाबाश मिट्ठू - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म का पूरा फोकस एक महिला होने के नाते मिताली के क्रिकेटर बनने में आई परेशानियों को सामने लाने पर है। जहां परिवार से लेकर एकेडमी तक एक के बाद एक समस्याओं के बाद मिताली राज ने पुरुष प्रधान इस खेल में खुद को साबित किया।  शाबाश मिट्ठू के बजट की बात करें तो फिल्म का बजट करीब 25 से 30 करोड़ रुपये है। ऐसे में पहले दिन इस फिल्म को तकरीबन 3 से 4 करोड़ रुपये की कमाई करनी चाहिए। तभी फिल्म इस हफ्ते दौड़ में टिक पाएगी। 
विज्ञापन

4 of 4
शाबाश मिट्ठू - फोटो : सोशल मीडिया
शाबाश मिट्ठू के स्टार कास्ट की बात करें तो इसमें तापसी पन्नू मिताली राज के किरदार में हैं तो वहीं मुमताज सोरकार महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की भूमिका निभा रही हैं। फिल्म में एक्ट्रेस देवदर्शनी मिताली राज की मां और विजय राज मिताली के कोच के किरदार में नजर आने वाले हैं। श्रीजीत मुखर्जी द्वारा निर्देशित और वायकॉम18 स्टूडियो द्वारा बनाया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें