वेलकम टू द जंगल
- फोटो : इंस्टाग्राम @akshaykumar
वेलकम टू द जंगल
साल 2007 में अक्षय कुमार, नाना पाटेकर, अनिल कपूर और कटरीना कैफ स्टारर ‘वेलकम’ रिलीज हुई थी। इस कॉमेडी फिल्म को दर्शकों ने पसंद किया था। इसके बाद 2015 में मेकर्स ‘वेलकम बैक’ लेकर आए। फिल्म में नाना और अनिल कपूर तो रहे, लेकिन बाकी पूरी कास्ट बदल गई। अब इसके लगभग 11 साल बाद मेकर्स इस फ्रेंचाइजी का तीसरा पार्ट ‘वेलकम टू द जंगल’ लेकर आ रहे हैं। हालांकि, यह फिल्म काफी वक्त से टल रही है। पहले इसे 2025 में ही रिलीज करने की योजना थी, लेकिन टल गई। अब फिल्म 2026 में रिलीज होनी है। अभी तक फिल्म की रिलीज डेट सामने नहीं आई है। इस फिल्म में अक्षय कुमार वापस आए हैं और उनके साथ लगभग आधा बॉलीवुड नजर आ रहा है। फिल्म की कास्ट काफी लंबी है, जिसमें सुनील शेट्टी, संजय दत्त, अनिल कपूर, अरशद वारसी, दिशा पाटनी, सुष्मिता सेन, राजपाल यादव, जैकलीन फर्नांडीस, बॉबी देओल, तुषार कपूर, परेश रावल और श्रेयस तलपड़े जैसे कई सितारे शामिल हैं।