ब्रह्मास्त्र
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
ऑरमैक्स की रिपोर्ट के मुताबिक सितंबर महीने में कुल 1,102 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ। वहीं, जनवरी से लेकर सितंबर 2022 तक बॉक्स ऑफिस ने 8205 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। यदि अगले तीन महीनों (अक्टूबर-दिसंबर) में रिलीज होने वाली फिल्मों ने 2,743 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली तो यह साल अब तक का सर्वश्रेष्ठ वर्ष बन जाएगा। बता दें कि 2019 में रिलीज हुई फिल्मों ने 10,948 करोड़ की कमाई कर सर्वश्रेष्ठ वर्ष का रिकॉर्ड बनाया है।