फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पद्मावती के सपोर्ट में उतरे BJP के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी, दे डाला बड़ा बयान

Fri, 01 Dec 2017 01:28 PM IST
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय
विज्ञापन
1 of 4
lk advani
संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती मध्य प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, गुजरात, बिहार, उत्तर प्रदेश में बैन है। सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने फिल्म को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की है। इस बीच बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने पद्मावती को लेकर पहली बार बयान दिया है।
विज्ञापन

2 of 4
लाल कृष्ण आडवाणी - फोटो : pti
संसदीय कमेटी में फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली की पेशी के बीच आडवाणी ने कहा भारत में फिल्म की स्क्रीनिंग हो सकती है या नहीं इसका अंतिम फैसला सेंसर बोर्ड को करने देना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 4
padmavati idea offer
बता दें कि गुरुवार को फिल्म पद्मावती विवाद पर भंसाली और सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी संसद की सूचना और तकनीकी कमेटी के सामने पेश हुए। 30 सदस्ययी इस पैनल में बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी भी मौजूद थे जहां उन्होंने फिल्म के पक्ष में अपनी राय जाहिर की।

पढ़ें- 'पद्मावती' के बाद अब इस फिल्म के डायरेक्टर को मिली जान से मारने की धमकी
विज्ञापन

4 of 4
पद्मावती - फोटो : SOCIAL MEDIA
गौरतलब है कि दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर स्टारर फिल्म 'पद्मावती' की रिलीज टाल दी गई है। करणी सेना नामक एक संस्था फिल्म का विरोध कर रही है, वहीं सेंसर बोर्ड का भी कहना है कि फिल्म को पास करने में वक्त लगेगा क्योंकि उन्हें इस विषय में इतिहासकारों की राय लेनी होगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें