फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब ट्रेन सुनी बुलेट तो ये अभिनेता बोला उलट, फेसबुक पर निकाली भड़ास

Tue, 19 Sep 2017 05:50 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
विज्ञापन
1 of 5
जापानी बुलेट ट्रेन - फोटो : File Pic
देश में चारों तरफ बुलेट ट्रेन की चर्चा हो रही है, पर एक एक्टर ने बुलेट ट्रेन को बकवास करार देते हुए फेसबुक पोस्ट में जमकर भड़ास निकाली। आगे जानें, कौन है ये सीनियर एक्टर और किस तरह से निकाली अपनी भड़ास...
विज्ञापन

2 of 5
Ashutosh Rana - फोटो : Facebook
सीनियर एक्टर आशुतोष राणा ने बुलेट ट्रेन परियोजना को फालतू बताया है। उन्होंने अपने फेसबुक पोस्ट 'उधार बनाम उद्धार' के हेडलाइन के साथ पूरी बात सामने रखी है। इसके साथ ही इंडियन रेलवे की बुरी दशा को लेकर भी उन्होंने चेताया है। आगे पढ़ें, आशुतोष राणा की पूरी बात...
विज्ञापन

3 of 5
Ashutosh Rana - फोटो : Facebook
एक्टर आशुतोष राणा ने अपने फेसबुक पर लिखे पोस्ट में लिखा है, 'उधार बनाम उद्धार! हम भारतियों के पास ट्रेन भी है और ब्रेन भी है। हमारे लिए बुलेट ट्रेन से अधिक उपयोगी बुलेट ब्रेन है। 
हमें चाहिए कि हम अपनी सम्पत्ति का उपयोग भारतीय ट्रेनों को और भारतीय ब्रेनों को बुलेट के जैसा बनाने में खर्च करें, जिससे हम स्वयं की क्षमता पर अपने भारत का नवनिर्माण कर सकें।
उधार की 'घी' चुपड़ी रोटी से कहीं अधिक सुखद और स्वास्थवर्धक, स्वयं के श्रम से अर्जित की हुई सूखी रोटी होती है। क्योंकि उधार लिया गया ज्ञान हो या मान, शक्ति हो या सम्पत्ति ये कालान्तर में कल्याणकारी नहीं होते।'

4 of 5
Ashutosh Rana - फोटो : Facebook
आशुतोष राणा ने आगे लिखा है कि यह सर्वविदित व्याहारिक सत्य है कि उधार, कभी भी उद्धारक नहीं होता। यदि हम चाहते हैं की हमारा देश मात्र सुविधाओं का नहीं शक्ति का केंद्र बने, तब हमें अपनी संचित सम्पत्ति का उपयोग भारतीय संतति को सबल सक्षम बनाने में करना चाहिए। जिससे युवा भारत सुविधाओं का ग्राहक नहीं सुविधाओं का सृजक बने।' आगे की स्लाइड में पढ़ें ओरिजनल पोस्ट...

Big Boss का बंपर ऑफर: सलमान खान के साथ देखना चाहते हैं शो? तो चेहरा पहचानें
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ashutosh Rana - फोटो : Facebook
पढ़ें, ओरजिनल पोस्ट...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें