फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना गॉडफादर के इन बॉलीवुड सितारों ने बनाई अपनी अलग पहचान, सुशांत सिंह राजपूत के बिना अधूरी है लिस्ट

Wed, 24 Jun 2020 01:39 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
शाहरुख खना, सुशांत सिंह राजपूत, आयुष्मान खुराना, अक्षय कुमार - फोटो : Social Media
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के अचानक आत्महत्या कर लेने की वजह से बॉलीवुड में घमासान मचा हुआ है। इस समय नेपोटिज्म को लेकर बॉलीवुड में जमकर बहस चल रही है। बॉलीवुड के कई एक्टर्स और डायरेक्टर्स का कहना है कि बॉलीवुड में स्टार किड्स को काफी महत्व दिया जाता है। जबकि आउट साइडर्स को पूछा तक नहीं जाता। हालांकि ऐसे कई अभिनेता हैं जिन्होंने इंडस्ट्री में बिना किसी गॉडफादर के कदम रखा और अपना मुकाम बनाया। इस पैकेज में आपको बताते हैं ऐसे ही सितारों के बारे में...
विज्ञापन

2 of 10
Sushant Singh Rajput
सुशांत सिंह राजपूत
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत अब इस दुनिया में नहीं हैं। लेकिन सुशांत सिंह राजपूत भी ऐसे अभिनेताओं की फेहरिस्त में शुमार हैं जिन्होंने बिना किसी गॉडफादर के फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा और अपनी एक अलग ही पहचान बनाई। सुशांत के जाने का दुख आज हर किसी को है। जिसकी वजह से नेपोटिज्स का मुद्दा भी गरमाता ही जा रहा है।
विज्ञापन

3 of 10
Shahrukh Khan - फोटो : Social Media
शाहरुख खान
बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ने टेलीविजन से अपने करियर की शुरुआत की थी। टेलीविजन के बाद शाहरुख ने बॉलीवुड में कदम रखा और सबको 'दीवाना' कर दिया और आज शाहरुख बिना किसी गॉडफादर के बॉलीवुड पर राज करते हैं। हालांकि याद दिला दें कि शाहरुख खान फिल्म जीरो के बाद किसी भी फिल्म में नजर नहीं आए हैं। 

4 of 10
akshay kumar - फोटो : social media
अक्षय कुमार
बॉलीवुड के खिलाड़ यानी अक्षय कुमार बॉलीवुड में आने से पहले मार्शल आर्ट्स के टीचर थे। इसी दौरान उनके एक स्टूडेंट के पिता ने उन्हें फिल्मों में आने की सलाह दी। इसके बाद से ही अक्षय का करियर बॉलीवुड में निकल पड़ा। अक्षय का भी कोई गॉडफादर नहीं रहा। उन्होंने खुद ही अपने आप को बॉलीवुड में स्थापित किया है और आज वो बॉलीवुड पर राज करते हैं। अक्षय को खिलाड़ी के नाम से भी जाना जाता है।
विज्ञापन

5 of 10
Ayushmann Khurrana - फोटो : amar ujala, mumbai
आयुष्मान खुराना
आयुष्मान खुराना का नाम आज बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स में शुमार होता है। आयुष्मान मल्टीटैलेंटेड अभिनेता हैं। जो अभिनय के साथ-साथ गायन, लेखन और डांस में भी निपुण हैं। आयुष्मान का अभिनय की दुनिया में कदम रखने से पहले कोई भी पहचान का व्यक्ति इंडस्ट्री में नहीं था। आयुष्मान रोडीज, इंडियन आइडल जैसे रियलिटी शो में भी नजर आ चुके हैं। इसके बाद ही उन्होंने काफी स्ट्रगल कर बॉलीवुड में एंट्री की और आज की तारीख में खुद को स्थापित कर लिया है।
विज्ञापन

6 of 10
KK Menon - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
केके मेनन
केके मेनन भी बिना गॉडफादर के खुद स्थापित हुए अभिनेता हैं। केके ने करियर की शुरुआत फिल्म भोपाल एक्सप्रेस से की थी। फिल्म में उनके किरदार को सराहा गया था। लेकिन केके को पहचान फिल्म ब्लैक फ्राइडे से मिली। इस फिल्म में उन्होंने एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका अदा की थी। इसके बाद उन्होंने लाइफ इन ए मेट्रो जैसी फिल्मों में काम किया। केके हर किरदार में खुद को ढालना बखूबी जानते हैं।
विज्ञापन

7 of 10
Nawazuddin Siddiqui - फोटो : Netflix
नवाजुद्दीन सिद्दीकी
नवाजुद्दी सिद्दीकी के बारे में तो सभी जानते हैं कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत किस तरह की थी। नवाज ने करियर की शुरूआत तो 'शूल' और 'सरफरोश' जैसी फिल्मों से की थी। लेकिन इन फिल्मों ने उन्हें पहचान नहीं दिलाई। उन्हें 'पीपली लाइव', 'कहानी', 'गैंग्स ऑफ वासेपुर', 'द लंच बॉक्स' जैसी फिल्मों से पहचान मिली। नवाजुद्दीन भी बिना किसी गॉडफादर के इंडस्ट्री में स्थापित हुए हैं।

8 of 10
Manoj Bajpayee - फोटो : सोशल मीडिया
मनोज बाजपेयी
मनोज बाजपेयी ने फिल्मी दुनिया में डेब्यू गोविन्द निहलानी की फिल्म द्रोखाल से साल 1994 में किया था। इसके बाद बाजपेयी बायोग्राफिकल ड्रामा फिल्म बैंडिट क्वीन में नजर आए। लेकिन मनोज को हिंदी सिनेमा में पहचान फिल्म शूल से मिली। मनोज को हिंदी सिनेमा में अपनी पहचान बनाने के लिए काफी स्ट्रगल करना पड़ा, लेकिन आज वह हिंदी सिनेमा में सर्वश्रेष्ठ एक्टर्स की श्रेणी में आते हैं।

9 of 10
Pankaj Tripathi - फोटो : file photo
पंकज त्रिपाठी
पकंज त्रिपाठी ने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2004 में अभिषेक बच्चन और भूमिका चावला स्टारर फिल्म रन से की थी। इस फिल्म में उन्होंने चोर की भूमिका अदा की थी। हालांकि इस फिल्म से उन्हें खास पहचान नहीं मिली। उन्हें असल पहचान मिर्जापुर में उनके किरदार कालीन भैया से मिली है। अब पंकज इंडस्ट्री में स्थापित हो गए हैं।
विज्ञापन

10 of 10
Irrfan Khan - फोटो : Social Media
इरफान खान
इरफान खान ने भी अपने करियर की शुरुआत शाहरुख खान और सुशांत सिंह राजपूत की ही तरह टेलीविजन से की थी। उनके फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म 'सलाम बाम्बे' में एक छोटे से किरदार के साथ हुई थी। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में छोटे बड़े रोल किए लेकिन असली पहचान उन्हें 'मकबूल', 'रोग', 'लाइफ इन ए मेट्रो', 'स्लमडॉग मिलिनेयर', 'पान सिंह तोमर', 'द लंचबॉक्स' से मिली। तो वहीं फिल्म अंग्रेजी मीडियम उनके करियर की आखिरी फिल्म साबित हुई।

पढ़ें: 'रावण' थी अभिषेक बच्चन के लिए चुनौतीपूर्ण फिल्म, पत्नी की तारीफ करते हुए कहा, 'वह कमाल कर रही थी'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें