फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'रावण' थी अभिषेक बच्चन के लिए चुनौतीपूर्ण फिल्म, पत्नी की तारीफ करते हुए कहा- 'वह कमाल कर रही थी'

Wed, 24 Jun 2020 12:39 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रावण - फोटो : Social Media
बॉलीवुड में जहां एक तरफ नेपोटिज्म को लेकर बहस छिड़ी हुई है। इसी बीच अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन ने अपनी 10 साल पुरानी फिल्म की शूटिंग के दिनों को याद किया है। अभिषेक ने साल 2010 में 'रावण' फिल्म में काम किया था। फिल्म की रिलीज को 10 साल पूरे होने पर अभिषेक ने बताया है कि ये फिल्म उनके करियर की सबसे चैलेंजिंग फिल्म रही थी। साथ ही उन्होंने फिल्म में अपनी पत्नी के अभिनय की भी खूब सराहना की है।
विज्ञापन

2 of 5
अभिषेक बच्चन - फोटो : Social Media
अभिषेक ने अपने पोस्ट में बताया है कि 'रावण' से उनकी कई सारी यादें जुड़ी हुई हैं। ये फिल्म उनके दिल के भी काफी करीब है। अभिषेक ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो के साथ अभिषेक ने एक कैप्शन भी लिखा है। कैप्शन में अभिषेक ने लिखा, 'रावण मेरे लिए फिजिकली और इमोशनली बहुत चैलेंजिंग फिल्म रही है। बहुत हैरत होती है कि टीम किस तरह इसे बना पाने में कामयाब रही।'
विज्ञापन

3 of 5
Aishwarya Abhishek - फोटो : twitter
आगे अभिषेक ने लिखा, 'मणि और मैं तीसरी बार एक साथ आए थे। मेरे ख्याल में ये बहुत महत्वाकांक्षी कहानी थी जिसे उन्हें बनाना और लोगों को सुनाना था। मेरी पत्नी के साथ मेरी आठवीं फिल्म।' आगे अभिषेक ने अपनी पत्नी और अभिनेत्री ऐश्वर्या के राय की तारीफ करते हुए लिखा, 'पूरी फिल्म की शूटिंग के दौरान वह कमाल कर रही थी। उसका समर्पण और ऊर्जा उससे वो जटिलताएं परफॉर्म करवा पाईं जिसने उसके किरदार को बहुत बड़ा बना दिया।'
 

4 of 5
aishwarya rai, abhishek bachchan - फोटो : social media
अभिषेक ने आगे लिखा, 'उसने ये सब उसकी जानी पहचानी मुस्कान के साथ किया। ये सोचना कि उसे भी हर एक सीन परफॉर्म करना है मुझे हैरान कर देता और हमें इसे दो बार करना होता क्योंकि हम हिंदी और तमिल वर्जन एक साथ शूट कर रहे थे।' बता दें कि इस फिल्म के साथ ही अभिषेक बच्चन की फिल्म 'खेलें हम जी जान से' भी इसी साल रिलीज हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Aishwarya Abhishek
ये फिल्म मणिरत्नम के निर्देशन में बनी थी। फिल्म में अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन के अलावा विक्रम, गोविंदा और साउथ इंडियन फिल्मों की अभिनेत्री प्रियमणि भी थीं। हालांकि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं किया था।

पढ़ें: रणबीर कपूर भी हैं 'कॉफी विथ करण' के खिलाफ, कहा- 'हमारे नाम पर पैसा कमाता है'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें