selena gomez
सेलेना ने आगे कहा कि वे दिन काफी मुश्किल भरे थे, जब उस तनावपूर्ण दौर में लोगों के द्वारा उनका मजाक बनाया जाता था और इससे उन्हें अपनी जिंदगी में बहुत परेशानी हुई थी। सेलेना का पिछले साल किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था और इस वजह से उन्हें कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ा। गोमेज को डिज्नी शो 'विजर्ड ऑफ वेवर्ली प्लेस' से चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में प्रसिद्धि मिली थी। उनके 'कम एंड गेट इट', 'द हार्ट वॉन्ट्स वॉट इट वॉन्ट्स', 'बेड लायर', 'वुल्फ' और 'बैक टू यू' जैसे गाने फैंस के बीच बेहद पसंद किए जाते हैं।