देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर का खतरा अभी भी टला नहीं है बल्कि जारी है। पिछले 25 दिनों में देश में कोरोना वायरस के सबसे कम मामले सामने आए हैं। रविवार को कोरोना के 3.11 लाख से ज्यादा दैनिक मामले सामने आए, लेकिन एक दिन में हो रही मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी बीच हरियाणा, दिल्ली, बंगाल, छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में लॉकडाउन की अवधि को भी बढ़ा दिया गया है। वहीं, आज रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) की ओर से विकसित कोरोना की दवा 2-डीजी लॉन्च की गई है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने डीआरडीओ के मुख्यालय में सोमवार यानी आज सुबह 10:30 बजे कोरोना की देसी दवा की पहली खेप लॉन्च की। लेकिन इन सबके बीच कोविड 19 हर जगह अपना पैर पसार रहा है। इसकी चपेट में मनोरंजन जगत के सेलेब्स लगातार आ रहे हैं। बॉलीवुड से लेकर टीवी तक के सेलेब्स इसके शिकार हो रहे हैं। अब खबर सामने आई है कि बंगाली एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री प्रियंका भट्टाचार्जी भी कोरोना संक्रमित पाई गई हैं और उन्हें तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।