फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर जोड़ियों में से एक सोहेल खान और सीमा खान जल्द ही अलग होने जा रहे हैं। दोनों की निजी जिंदगी में लंबे समय से कुछ ठीक नहीं चल रहा है, इस वजह से इस कपल ने अब अपनी राहें अलग करने का फैसला कर लिया है। 13 मई को दोनों ने फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल कर अलग होने की प्रक्रिया शुरू कर दी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों काफी समय से अलग रह रहे हैं। वहीं, अब शादी के 24 साल बाद सीमा ने अपना नाम बदलने का फैसला कर लिया है।