असम की रहने वाली सीमा विश्वास वैसे तो कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं लेकिन उनकी असली पहचान 1994 में रिलीज हुई 'बैंडिट क्वीन' (1994) से हुई थी। उन्होंने इस फिल्म में दमदार एक्टिंग की है। ये फिल्म डकैत फूलन देवी के जीवन पर आधारित थी। फूलन देवी का जन्म 10 अगस्त 1963 को हुआ था। आज वो इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन अब भी फूलन देवी का नाम लेते ही चंबल के लोग कांप उठते हैं। फिल्म की एक्ट्रेस सीमा विश्वास ने फूलन देवी एवं उनके जीवन पर आधारित फिल्म से जुड़ी कुछ रोचक बातें बताईं।
Trending Videos
विज्ञापन
फूलन देवी के किरदार को निभाकर रातभर रोई थी सीमा विश्वास
2 of 7
सीमा के अनुसार फिल्म में न्यूड सीन के चलते बहुत विवाद हुआ था। इसके कारण उन्हें रात-रात भर रोना पड़ा था। इस सीन को शूट करते समय डायरेक्टर और कैमरामैन के अलावा सभी का अंदर आना मना था।
विज्ञापन
फूलन देवी के किरदार को निभाकर रातभर रोई थी सीमा विश्वास
3 of 7
सीमा ने बताया कि कई लोग इस किरदार की वजह से उन्हें पसंद नहीं करते थे। उन्होंने बोल्ड सीन खुद नहीं किया था बल्कि बॉडी डबल ने किए थे। इस बारे में उनके घरवालों को पता था इसलिए किसी को कोई सफाई नहीं दी गई। उस सीन के बाद पूरी फिल्म यूनिट रोई थी।
फूलन देवी के किरदार को निभाकर रातभर रोई थी सीमा विश्वास
4 of 7
हालांकि सीमा ने शेखर कपूर से कहा था कि फिल्म से न्यूड सीन को हटा दिए जाए लेकिन सच्ची घटना पर आधारित इस फिल्म में लोगों की असंवेदनशीलता को दिखाने के लिए इस सीन को रखना जरूरी था।
विज्ञापन
फूलन देवी के किरदार को निभाकर रातभर रोई थी सीमा विश्वास
5 of 7
खबर है कि फूलन देवी ने खुद इस फिल्म का विरोध किया था। हालांकि बाद में कोर्ट की स्वीकृति के बाद फिल्म रिलीज हुई थी। सीमा विश्वास का कहना है कि हॉलीवुड के कई एक्टर्स फिल्म के उस सीन के लिए उनकी बहुत इज्जत करते हैं लेकिन भारत में लोग उन्हें बुरी नजर से देखते हैं।
विज्ञापन
फूलन देवी के किरदार को निभाकर रातभर रोई थी सीमा विश्वास
6 of 7
आपको बता दें कि फूलन देवी ने 1976 से 1983 तक चंबल के बीहड़ में राज किया। बहमई कांड के बाद फूलन देवी ने 12 फरवरी 1983 को मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में तत्कालीन मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह के सामने अपनी शर्तों पर सरेंडर कर दिया था। बाद में वह राजनीति में आईं और सांसद बनीं। 25 जुलाई 2001 को दिल्ली में उनके सरकारी निवास के सामने उनकी हत्या कर दी गई।
फूलन देवी के किरदार को निभाकर रातभर रोई थी सीमा विश्वास
7 of 7
फूलन देवी ने बचपन से लेकर डकैत बनने तक काफी बुरे हालातों का सामना किया था। इन हालातों ने फूलन देवी को इतना कठोर बना दिया कि उसने बदला लेने के लिए बहमई में एक साथ लाइन में खड़ा कर 22 ठाकुरों को मौत के घाट उतार दिया था।