फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Seema Biswas Birthday: डाकू फूलन देवी बनकर इस हीरोइन ने किया था सभी को हैरान, शूट खत्म होने के बाद रो पड़ी थी पूरी यूनिट

Fri, 14 Jan 2022 01:39 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Seema Biswas - फोटो : सोशल मीडिया

14 जनवरी को सीमा बिस्वास अपना 57वां जन्मदिन मना रही हैं। सीमा अपने संजीदा अभिनय के लिए मशहूर हैं। हाल ही में वे अक्षय कुमार, धनुष और सारा अली खान के साथ अतरंगी रे फिल्म में नजर आई थीं। सीमा बिस्वास हिंदी सिनेमा की एक ऐसी अदाकारा हैं जिन्होंने हमेशा चुनौतियों वाले रोल चुने। फिल्म 'बैंडिट क्वीन' भी उनकी जिंदगी की सबसे अहम और चैलेंजिंग फिल्म थी, इसमें उन्होंने डाकू फूलन देवी का चुनौती भरा किरदार निभाया था।

तो चलिए आपको बताते हैं सीमा बिस्वास के बारे में-

विज्ञापन

2 of 5
Seema Biswas - फोटो : amar ujala mumbai
मां थीं जानी मानी कलाकार
सीमा बिस्वास की मां असमी सिनेमा और नाटकों में अभिनय के लिए मशहूर थीं। सीमा की मां चाहती थीं कि उनकी बेटी भी एक्टिंग करे। ऐसे में एक्ट्रेस बनने की कोई बड़ी ख्वाहिश ना होते हुए भी सीमा बिस्वास नाटकों में काम करने लगीं। जब उन्होंने फिल्मों में करियर बनाने के फैसला किया तो सबसे पहले उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में एडमिशन ले लिया। यही से दुनिया को मिली वो सीमा बिस्वास जो अपनी एक्टिंग से सभी को मुरीद कर देती हैं।
विज्ञापन

3 of 5
seema biswas - फोटो : file photo
सीमा का अपना खुद का छोटा सा थिएटर ग्रुप है, जिसका नाम जगमीरा है। एक तस्वीर में जब शेखर कपूर ने सीमा बिस्वास को देखा तो अपनी फिल्म 'बैंडिट क्वीन' के लिए कास्ट किया। बैंडिट क्वीन में सीमा ने एक न्यूड सीन भी किया था, जिसे लेकर काफी विवाद भी हुआ था। सीमा ने फूलन देवी को इस तरह पर्दे पर उतारा कि लोग असल जिंदगी में भी उन्हें ही फूलन देवी बुलाने लगे। इस फिल्म के लिए सीमा बिस्वास ने नेशनल अवॉर्ड जीता था। 

4 of 5
seema biswas
एक इंटरव्यू में सीमा ने बताया था कि फिल्म में बोल्ड सीन शूट करना उनके लिए बहुत कठिन था। कहा जाता है कि जब ये सीन फिल्माया गया तो डायरेक्टर, कैमरामैन के अलावा सभी की एंट्री बैन थी। और जब शूट खत्म हुआ तो पूरी यूनिट को रोना आ गया था। दरअसल फिल्म के एक सीन में पहले तो ठाकुर फूलन देवी के साथ गैंगरेप करता है और फिर उसे बिना कपड़ों के ही कुएं से पानी लाने को भेज देता है। फिल्म में ये सीन करना उनके लिए बिल्कुल भी आसान नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Seema Biswas
सीमा ने हिंदी ही नहीं बल्कि मलयाली, तमिल, बंगाली और अंग्रेजी भाषाओं में काम किया है। उन्होंने हर तरफ अपने हुनर का डंका बजाया है। सीमा ने 2003 में एनएसडी के पूर्व छात्र निखलेश शर्मा से शादी की थी। हालांकि 2007 में दोनों अलग भी हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें